Health tips छोटा सा ये फल केला, सेब, संतरा, सबको देता है मात, जानिए क्या हैं फायदे

Khabarwala 24 News New Delhi: Health tips हमारी सेहत के लिए फल कितना फायदेमंद है ये तो हम सभी जानते हैं, इसलिए एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि आपको दिन में कम से कम 2 से 3 फलों का सेवन जरूर करना चाहिए।अधिकतर लोग फलों में सिर्फ अनार, संतरा या केले जैसे फल खाते हैं, जबकि […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Health tips हमारी सेहत के लिए फल कितना फायदेमंद है ये तो हम सभी जानते हैं, इसलिए एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि आपको दिन में कम से कम 2 से 3 फलों का सेवन जरूर करना चाहिए।अधिकतर लोग फलों में सिर्फ अनार, संतरा या केले जैसे फल खाते हैं, जबकि एक्सपर्ट्स की मानें तो नीले रंग का दिखने वाला ये फल दुनिया का बेस्ट फ्रूट है, जिसे ब्लूबेरी कहा जाता है। जी हां, ब्लूबेरी न सिर्फ स्वाद में कमाल होती है बल्कि हार्ट डिजीज से लेकर कैंसर और स्ट्रोक के खतरे को भी कम कर सकती है, तो आइए आज हम आपको बताते हैं ब्लूबेरी के फायदों के बारे में।

भरपूर हैं एंटीऑक्सीडेंट (Health tips)

ब्लूबेरी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं, इसमें खासकर एंथोसायनिन जैसे फ्लेवोनोइड्स पाए जाते हैं, जो शरीर में हानिकारक फ्री रेडिकल्स को बेअसर करने में मदद करते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं और कैंसर और हार्ट जैसी बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं।

दिल को रखें एक्टिव (Health tips)

ब्लूबेरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट उनके एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के साथ, सूजन को कम करके और ब्लड फ्लो में सुधार करके हेल्दी हार्ट को बढ़ावा दे सकती है। ब्लूबेरी के नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर को कम करने, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है।

पाचन के लिए फायदेमंद 

ब्लूबेरी डाइटरी फाइबर का एक अच्छा सोर्स है, जो कब्ज को रोककर पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इसके अलावा ये छाले और पेट संबंधी अन्य समस्याओं से छुटकारा दिलवा सकती हैं।

आंखों के लिए है फायदेमंद

ब्लूबेरी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन उम्र से संबंधित आंखों की रोशनी, मोतियाबिंद से बचाने और आंखों के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आप ब्लूबेरी को ऐसे ही या स्मूदी के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News