Hapur प्रजापति समाज बोला : गंगा मेले में लगाया जाए पशु मेला

Hapur Khabarwala 24 News Hapur(गौरव शर्मा) : प्रजापति समाज कल्याण युवा समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने कार्तिक मास में लगने वाले पौराणिक गंगा मेले में पशु (घोड़ा, खच्चर, गधा) मेला लगवाने की मांग की। ताकि पशु मेले में आने वाले लोगों को नुकसान न होने पाए। समिति […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur Khabarwala 24 News Hapur(गौरव शर्मा) : प्रजापति समाज कल्याण युवा समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने कार्तिक मास में लगने वाले पौराणिक गंगा मेले में पशु (घोड़ा, खच्चर, गधा) मेला लगवाने की मांग की। ताकि पशु मेले में आने वाले लोगों को नुकसान न होने पाए।
समिति के प्रदेश महासचिव श्रीराम प्रजापति एडवोकेट के नेतृत्व में पहुंचे प्रजापति समाज के लोगों ने बताया कि प्राचीन गढ़ गंगा में पशु मेला बहुत ही प्रचलित है। दो वर्षाें से लंपी स्किन बीमारी के कारण पशु मेला नहीं लगाया जा सका है। जबकि इससे पूर्व के वर्षों में यह पशु मेला आयोजित होता रहा है। दो वर्षाें से पशु मेला नहीं लगने के कारण व्यापारियों को बहुत परेशान होना पड़ा है। लंपी स्किन बीमारी घोड़ा, गधा व खच्चर में नहीं फैली है। यह बीमारी सिर्फ गौवंशों में दिखाई दी। इस वर्ष गढ़ 2023 पर जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत एक बार फिर से पशु मेला लगाने के लिए उत्साहित नहीं है। यदि ऐसा होता है तो गरीब और कमजोर वर्ग के व्यापारियों को फिर से काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। लंपी स्किन बीमारी जोकि अश्व प्रजाति में नहीं है, फिर भी इस कारण प्रजापति समाज की हजारों वर्ष पुरानी आस्था एवं उम्मीदों को बनाने के लिए पशु मेला लगना बेहद अनिवार्य है। उन्होंने डीएम कार्यालय में दिए ज्ञापन में पशु मेला लगवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अतर सिंह प्रजापति, भगवान सिंह, लालवीर सिंह, नरेश कुमार प्रजापति, जोनी कुमार, जितेंद्र प्रजापति, श्रीचंद प्रजापति, लोकेश प्रजापति, धर्म सिंह प्रजापति, मुकेश आदि मौजूद रहे।

Hapur प्रजापति समाज बोला : गंगा मेले में लगाया जाए पशु मेला Hapur प्रजापति समाज बोला : गंगा मेले में लगाया जाए पशु मेला Hapur प्रजापति समाज बोला : गंगा मेले में लगाया जाए पशु मेला Hapur प्रजापति समाज बोला : गंगा मेले में लगाया जाए पशु मेला Hapur प्रजापति समाज बोला : गंगा मेले में लगाया जाए पशु मेला Hapur प्रजापति समाज बोला : गंगा मेले में लगाया जाए पशु मेला Hapur प्रजापति समाज बोला : गंगा मेले में लगाया जाए पशु मेला

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News