बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा दिला सकता है कपूर कचरी, जान लें इस्तेमाल करने का तरीका

नई दिल्ली, 7 नवंबर (khabarwala24)। खराब जीवनशैली का सबसे ज्यादा असर बालों पर देखने के लिए मिलता है। कम उम्र से ही बाल झड़ने, गंजेपन या बालों के सफेद होने की समस्या होने लगती है, लेकिन आयुर्वेद में एक ऐसी औषधि है, जिसके इस्तेमाल से बालों का झड़ना और सफेद होना रोका जा सकता है।गुणों […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 7 नवंबर (khabarwala24)। खराब जीवनशैली का सबसे ज्यादा असर बालों पर देखने के लिए मिलता है। कम उम्र से ही बाल झड़ने, गंजेपन या बालों के सफेद होने की समस्या होने लगती है, लेकिन आयुर्वेद में एक ऐसी औषधि है, जिसके इस्तेमाल से बालों का झड़ना और सफेद होना रोका जा सकता है।

गुणों से भरपूर कपूर कचरी बालों के लिए किसी औषधि की तरह काम करती है और बालों से जुड़ी हर समस्या से निजात दिलाती है।

- Advertisement -

कपूर कचरी का वैज्ञानिक नाम हेडिचियम स्पाइकेटियम है और आयुर्वेद में इस जड़ी बूटी को बालों और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। आमतौर पर कपूर कचरी हिमालयी क्षेत्रों में पाई जाती है और सदियों से इसका इस्तेमाल बालों को मजबूत बनाने के लिए किया जा रहा है।

कपूर कचरी में एंटीसेप्टिक गुण और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो बालों की ग्रोथ में सहायक होते हैं। सिर्फ बाल ही नहीं, कपूर कचरी का इस्तेमाल त्वचा पर होने वाले संक्रमण में किया जाता है। कपूर कचरी की अपनी खूशबू भी होती है, जो बहुत मनमोहक होती है।

बाल अगर बहुत झड़ रहे हैं, बालों में रूसी की दिक्कत है या बाल सफेद हो रहे हैं, ऐसे में बाजार से साबुत कपूर कचरी या इसका पाउडर ला सकते हैं। साबुत कपूर कचरी को सुखाकर उसका पाउडर बनाकर रख सकते हैं। सबसे पहले इसे पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें और बालों के जड़ों में हल्की मसाज करें।

- Advertisement -

20 मिनट लगा रहने दें और फिर धो लें। इससे बालों की जड़े मजबूत होंगी और बालों में रूखापन नहीं आएगा। पानी के अलावा इसका इस्तेमाल एलोवेरा, शहद या ग्लिसरीन के साथ भी किया जा सकता है।

कपूर कचली में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो स्कैल्प पर मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और स्कैल्प में रक्त के संचार को बढ़ाते हैं। रक्त संचार बढ़ने से बालों की ग्रोथ अच्छी रहती है और जो नन्हे बाल स्कैल्प से निकल नहीं पाते, उन्हें भी मजबूती मिलती है।

अगर आपके दोमुंहे या बहुत रूखे बाल हैं, तो कपूर कचरी के पाउडर को नारियल के दूध के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। ऐसा करने से बालों को नमी और पोषण दोनों मिलेगा। इस पेस्ट को 20 मिनट तक रखें और फिर शैम्पू से धो लें, हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि बालों पर किसी तरह का कोई रंग न हो।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News