Hapur News Khabarwala24News Hapur:थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि आरोपी उसे आते जाते परेशान करते हैं। तरह तरह की धमकी देते हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या है मामला
नगर निवासी पीड़िता ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि रोजना के समय वह दूध लेने बाजार तथा मीनाक्षी रोड बुध बाजार आने जाने पर अभिषेक उसे देखकर उल्टे सीधे अपशब्द करता है। रास्ते मे उसका दुपटा खीचता हुआ हसने लगता है। आरोपी अभिषेक वर्मा के साथ भी दो लड़के और रहते है । ये तीनो मेरे से दोस्ती करने के लिए मुझे परेशान कर रहे है। धमकी दी कि यदि तूने हमारी शिकायत की तो तुझे समाज में इतना बदनाम कर दूंगा । पुलिस से शिकायत की पति व अन्य परिजन को जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।



