CLOSE

Hapur Crime News पत्नी का गला दबाकर किया हत्या का प्रयास, मुकदमा दर्ज

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur Crime News  Khabarwala 24 News Hapur :हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव मुर्शदपुर की निवासी महिला ने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

क्या है पूरा मामला 

गांव मुर्सदपुर की निवासी फरहानुमा ने बताया कि वर्ष 2019 में उसका निकाह हारून से मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद हारून काम के चलते सऊदी अरब चला गया। वर्ष 2022 में हारून वापस गांव लौट आया था। गांव में आते ही उसका पति उसके साथ गाली गलौज व अभद्रता करता था। विरोध करने पर मारपीट किया करता था। इससे परेशान होकर वह वापस दिल्ली स्थित अपने मायके चली गई थी। रविवार को जब वापस ससुराल आई, तो हारून गाली गलौज कर मारपीट करने लगा। सास के कहने पर हारून ने गला दबाकर हत्या की कोशिश की। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग जमा हो गए। लोगों को आता देख पति जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस को मामले की सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस  ने बताया कि महिला की तहरीर पर ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -

Hapur crime news पत्नी का गला दबाकर किया हत्या का प्रयास, मुकदमा दर्ज Hapur crime news पत्नी का गला दबाकर किया हत्या का प्रयास, मुकदमा दर्ज Hapur crime news पत्नी का गला दबाकर किया हत्या का प्रयास, मुकदमा दर्ज Hapur crime news पत्नी का गला दबाकर किया हत्या का प्रयास, मुकदमा दर्ज Hapur crime news पत्नी का गला दबाकर किया हत्या का प्रयास, मुकदमा दर्ज Hapur crime news पत्नी का गला दबाकर किया हत्या का प्रयास, मुकदमा दर्ज Hapur crime news पत्नी का गला दबाकर किया हत्या का प्रयास, मुकदमा दर्ज Hapur crime news पत्नी का गला दबाकर किया हत्या का प्रयास, मुकदमा दर्ज

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-