Garhmukteshwar News कमरे में शोर्ट सर्किट से लगी आग, दो बहनों की झुलसकर मौत

Khabarwala 24 News Garhmukteshwar (Hapur): Garhmukteshwar News यूपी के जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बिहूनी में शार्ट सर्किट होने के कारण लगी आग से छह वर्षीय और छह माह की दो सगी बहनों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में शोक की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Garhmukteshwar (Hapur): Garhmukteshwar News यूपी के जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बिहूनी में शार्ट सर्किट होने के कारण लगी आग से छह वर्षीय और छह माह की दो सगी बहनों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। अपर जिलाधिकारी, एसडीएम ने दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी की।

क्या है पूरा मामला (Garhmukteshwar News)

गांव बिहूनी निवासी प्रवीन कुमार उर्फ मंजय ईट भट्ठे पर काम कर परिजनों का पालन पोषण करता है। उसके परिवार में पत्नी मनीषा के अलावा छह वर्ष की बेटी दीपांशी और छह माह की बेटी मिष्टी के अलावा साढ़े चार वर्ष का पुत्र प्रमोद है। बताया गया है कि बृहस्पतिवार की देर शाम को प्रवीन पत्नी के साथ घर पर बिजली की मशीन पर चारा काट रहा था। उसकी दोनों बेटिया घर के कमरे में सो रही थी। इसी दौरान कमरे में अचानक बिजली का शार्ट सर्किट हो गया। जिससे कमरे में रखे सामान ने आग पकड़ ली।

- Advertisement -

आग लगने पर दंपती ने शोर मचाया। शोर सुनकर आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आग पर जैसे तैसे कर काबू पाया। जैसे ही वह कमरे में पहुंचे तो देखा कि आग की चपेट में आने से प्रवीन की दोनों बेटियां बुरी तरह से झुलस गई। जिन्हें स्थानीय चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद मौके पर पहुंच गए। बच्चियों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

लाड़ो उठ जाओ भाई खिलाने के लिए आया है (Garhmukteshwar News)

शार्ट सर्किट होने के दौरान हुई आगजनी के चलते दो बहनों की मौत होने के बाद गांव के अधिकांश लोग मौके पर पहुंच गए। यहां पर दोनों बहनों के शव को देखकर उनकी मां मनीषा फूट-फूट कर रोने लगी। इस दौरान मनीषा ने दोनों के शवों को गले लगाकर बोला कि एक बार लाड़ो आंख खोल लो तुम्हारा भाई तुम्हे खिलाने के लिए आया है।

साहब मेरे घर की तो लक्ष्मी ही चली गई (Garhmukteshwar News)

आगजनी की घटना में दोनों बेटियों की मौत होने के बाद प्रवीन अपनी सुधबुध ही खो बैठा। जो आंखों में आंसुओं को नहीं रोक पा रहा था। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, तो वह पुलिस को देखकर फूट-फूट कर रोने लगा। मेरे घर की दोनों ही लक्ष्मी आज चली गईं, मैं कैसे इनके बिना रह पाऊंगा, थाना प्रभारी ने उसे सांत्वना देकर किसी तरह संभाला।

- Advertisement -

घरों के नहीं जल सके चूल्हे (Garhmukteshwar News)

बृहस्पतिवार की शाम को शार्ट सर्किट होने से दो बहनों की मौत की जानकारी जैसे ही आस पास में रहने वाले लोगों को लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गए। दोनों बच्चियों को मौत के बाद गांव में मातम पसर गया। जिसके बाद आस पास के घरों के चूल्हों में आंच भी नहीं जली। आस पास के लोग भी शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंच गए।

आंसू नहीं रोक पाए (Garhmukteshwar News)

दो मासूम बहनों की मौत के बाद मानों ग्रामीण पीडि़त के घर पहुंच गए। यहां पर दोनों बहनों के शवों को देखकर जहां परिजन बिलख बिलख कर रो रहे थे, वहीं उन्हें देखकर हर किसी की आंख में आंसू थे। चाह कर भी वह अपने आंखों के आंसू नहीं रोक पा रहे थे।

Garhmukteshwar news कमरे में शोर्ट सर्किट से लगी आग, दो बहनों की झुलसकर मौत

Add
Add

Garhmukteshwar news कमरे में शोर्ट सर्किट से लगी आग, दो बहनों की झुलसकर मौत Garhmukteshwar news कमरे में शोर्ट सर्किट से लगी आग, दो बहनों की झुलसकर मौत Garhmukteshwar news कमरे में शोर्ट सर्किट से लगी आग, दो बहनों की झुलसकर मौत Garhmukteshwar news कमरे में शोर्ट सर्किट से लगी आग, दो बहनों की झुलसकर मौत Garhmukteshwar news कमरे में शोर्ट सर्किट से लगी आग, दो बहनों की झुलसकर मौत Garhmukteshwar news कमरे में शोर्ट सर्किट से लगी आग, दो बहनों की झुलसकर मौत Garhmukteshwar news कमरे में शोर्ट सर्किट से लगी आग, दो बहनों की झुलसकर मौत Garhmukteshwar news कमरे में शोर्ट सर्किट से लगी आग, दो बहनों की झुलसकर मौत Garhmukteshwar news कमरे में शोर्ट सर्किट से लगी आग, दो बहनों की झुलसकर मौत Garhmukteshwar news कमरे में शोर्ट सर्किट से लगी आग, दो बहनों की झुलसकर मौत Garhmukteshwar news कमरे में शोर्ट सर्किट से लगी आग, दो बहनों की झुलसकर मौत Garhmukteshwar news कमरे में शोर्ट सर्किट से लगी आग, दो बहनों की झुलसकर मौत Garhmukteshwar news कमरे में शोर्ट सर्किट से लगी आग, दो बहनों की झुलसकर मौत Garhmukteshwar news कमरे में शोर्ट सर्किट से लगी आग, दो बहनों की झुलसकर मौत Garhmukteshwar news कमरे में शोर्ट सर्किट से लगी आग, दो बहनों की झुलसकर मौत

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News