CLOSE

Hapur ग्रेप लागू होने के बाद भी जलाया जा रहा कूड़ा

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: (गौरव शर्मा): वायु प्रदूषण में सुधार हो और लोगों को शुद्ध हवा मिले, इसलिए ग्रेप लागू कर दिया गया है। इसके बाद भी लोग प्रदूषण फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। नगर के बुलंदशहर रोड पर शुक्रवार को कूड़े के ढेर में किसी ने आग लगा दी। परिणामस्वरूप पूरे इलाके में धुंआ ही धुंआ हो गया। नगर पालिका के अधिकारियों ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
हापुड़ जिले की हवा धीरे-धीरे प्रदूषित होती जा रही है। जिला प्रशासन ने चरणबद्ध तरीके से जिले में ग्रेप लागू करने की तैयारी की है। यदि प्रदूषण निरंतर बढ़ता रहा तो ग्रेप को कड़ाई से लागू कराने के लिए टीम मैदान में उतर जाएंगी। जिला प्रशासन ने पटाखों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। खुले में निर्माण सामग्री की लोडिंग-अनलोडिंग नहीं हो सकती। सड़क पर भवन निर्माण सामग्री नहीं रखी जा सकती। गाड़ी से धुंआ निकलने पर कार्रवाई होगी। सड़कों की सफाई पर भी जोर रहेगा। इसके अलावा खुले में कूड़ा जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई।
शुक्रवार को कुछ लोग बुलंदशहर रोड से निकल रहे थे तो उन्होंने देखा कि सामिया गार्डन के पास सड़क किनारे खुले में कूड़ा पड़ा था। जिसमें शरारती तत्वों ने आग लगा दी थी। परिणामस्वरूप पूरे इलाके में धुंआ-धुंआ हो गया। इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सौरभ नाथ ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली है। टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। जिसने भी कूड़े में आग लगाई होगी, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Hapur ग्रेप लागू होने के बाद भी जलाया जा रहा कूड़ा Hapur ग्रेप लागू होने के बाद भी जलाया जा रहा कूड़ा Hapur ग्रेप लागू होने के बाद भी जलाया जा रहा कूड़ा Hapur ग्रेप लागू होने के बाद भी जलाया जा रहा कूड़ा Hapur ग्रेप लागू होने के बाद भी जलाया जा रहा कूड़ा Hapur ग्रेप लागू होने के बाद भी जलाया जा रहा कूड़ा Hapur ग्रेप लागू होने के बाद भी जलाया जा रहा कूड़ा

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-