TMKOC गोली के अलावा इन लोगों ने भी छोड़ा है शो, कुछ को मिला नया रिप्लेसमेंट कुछ की जगह अभी भी खाली

Khabarwala 24 News New Delhi: TMKOC टेलीविजन का फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा जितना दर्शकों का फेवरेट है, उतना ही विवादों में भी रहता है। इस शो की अपनी एक अलग ही फैन फॉलोइंग है और दर्शकों के लिए यह बेहद खास है। हालांकि अब शो के चाहने वालों के लिए बुरी खबर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: TMKOC टेलीविजन का फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा जितना दर्शकों का फेवरेट है, उतना ही विवादों में भी रहता है। इस शो की अपनी एक अलग ही फैन फॉलोइंग है और दर्शकों के लिए यह बेहद खास है। हालांकि अब शो के चाहने वालों के लिए बुरी खबर यह आई कि शो शुरू होने से लेकर अब तक गोली के किरदार निभाने वाले कुश शाह ने अब शो को अलविदा कह दिया है। हालांकि कुश का यूं अचानक शो छोड़ना हर किसी के लिए बेहद हैरानी की बात है, लेकिन कुश शाह पहले नहीं हैं, जिन्होंने शो को छोड़ा है। अब तक इस शो से कई लोग किनारा कर चुके हैं।

अब तक किन-किन लोगों ने छोड़ा TMKOC?

 

दिशा वाकाणी (TMKOC)

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिशा वाकाणी ने दयाबेन का रोल अदा किया था। शो में उन्होंने बेहद लंबा समय बिताया, लेकिन साल 2017 में उन्होंने शो को अलविदा कह दिया। दयाबेन के अपने चाहने वाले थे और दर्शकों को उनकी एक्टिंग बेहद पसंद आती थी। हालांकि मेकर्स को अभी तक उनका रिप्लेसमेंट नहीं मिल सका है।

भव्य गांधी (TMKOC)

भव्य गांधी ने साल 2008 से 2017 तक इस शो को अपना समय दिया। भव्य शो में टप्पू का रोल निभाने के लिए पहचाने जाते हैं। बता दें कि भव्य के शो छोड़ने के बाद उनके रोल को राज अनादकट ने रिप्लेस किया था।

राज अनादकट (TMKOC)

राज अनादकट ने साल 2017 में टप्पू का रोल निभाने के लिए इस शो में एंट्री ली थी, लेकिन लंबे टाइम तक इस किरदार को निभाने के बाद उन्होंने साल 2022 में शो छोड़ दिया था। अब टप्पू के किरदार को नितेश भलूनी निभा रहे हैं।

शैलेश लोढ़ा (TMKOC)

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में शैलेश लोढ़ा ने बेहद लंबा टाइम बिताया है। जी हां, उन्होंने करीब 14 साल इस शो को दिए और इसके बाद उन्होंने शो से किनारा कर लिया। साल 2022 में शैलेश ने भी शो छोड़ दिया था। सचिन श्रॉफ अब इस किरदार को निभा रहे हैं।

नेहा मेहता (TMKOC)

शो में तारक मेहता की वाइफ का रोल निभाने वाली नेहा मेहता ने भी साल 2020 में शो से किनारा कर लिया था। नेहा मेहता ने करीब 12 साल शो को दिए। अब अंजलि के किरदार को सौम्या फौजदार निभा रही हैं।

झील मेहता (TMKOC)

झील मेहता ने 4 साल बाद ही शो से किनारा कर लिया था। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में झील ने सोनू का रोल अदा किया था। अब निधि भानुशाली ने झील को रिप्लेस किया है।

इन लोगों ने भी किया शो से किनारा (TMKOC)

निधि भानुशाली, निर्मल सोनी, कवि कुमार आजाद, गुरुचरण सिंह, लाड़ सिंह मान, जेनिफर मिस्त्री, दिलखुश रिपोर्टर, घनश्याम नायक, प्रिया अहूजा, निधि नौटियाल, रामशा फारूकी, मोनिका भदौरिया भी शो छोड़ चुकी हैं।

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News