The Bhootnii Vs Raid 2 ‘रेड 2’ के सामने ‘द भूतनी’ को नहीं मिल रही तवज्जो, संजय दत्त की भावुक अपील

Khabarwala 24 News New Delhi : The Bhootnii Vs Raid 2 एक मई को संजय दत्त की फिल्म ‘द भूतनी’ और अजय देवगन की फिल्म ‘रेड’ दोनों थिएटर में रिलीज होने जा रही हैं। वैसे तो असल जिंदगी में सिर्फ अजय देवगन ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के साथ संजय दत्त की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : The Bhootnii Vs Raid 2 एक मई को संजय दत्त की फिल्म ‘द भूतनी’ और अजय देवगन की फिल्म ‘रेड’ दोनों थिएटर में रिलीज होने जा रही हैं। वैसे तो असल जिंदगी में सिर्फ अजय देवगन ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के साथ संजय दत्त की दोस्ती है लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ के मुकाबले ‘संजू बाबा’ की फिल्म ‘द भूतनी’ को थिएटर मालिक और डिस्ट्रीब्यूटर से मिल रही ट्रीटमेंट से न तो संजय दत्त खुश हैं, न ही इस फिल्म के मेकर्स। हाल ही में अपनी फिल्म के नए गाने को लॉन्च करते समय संजय दत्त ने मीडिया के सामने अपना दर्द बयां किया।

संजय बिल्कुल भी खुश नहीं (The Bhootnii Vs Raid 2)

एक ही इंडस्ट्री का हिस्सा होने के बावजूद अपनी फिल्म के लेकर हो रहे भेदभाव से संजय दत्त बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। संजय दत्त ने कहा कि इंडस्ट्री ऐसे बंट चुकी है, जैसे मैंने पहले कभी देखा ना था। हम सब एक फैमिली थे और हमेशा रहेंगे लेकिन ऐसा लग रहा है कि फिलहाल थोड़ा भटक गए हैं।

हर फिल्म महत्वपूर्ण होती है (The Bhootnii Vs Raid 2)

मैं ये कहना चाहता हूं कि इस इंडस्ट्री के लिए हर फिल्म महत्वपूर्ण होती है और इसलिए हर फिल्म को वो मौका देना चाहिए। फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स और थिएटर मालिकको भी सबको समान मौका देना चाहिए। ‘भूतनी’ को इतना महत्व नहीं दिया जा रहा है लेकिन मुझे पता है कि ये फिल्म जरूर आगे निकलेगी।

संजय की इंडस्ट्री से अपील (The Bhootnii Vs Raid 2)

संजय दत्त ने कहा कि मेरी फिल्म इंडस्ट्री से ये गुजारिश है कि हमें एक परिवार की तरह फिर एक बार एक दूसरे के साथ खड़े होना चाहिए। एक दूसरे की मदद करनी चाहिए, ताकि पूरी इंडस्ट्री आगे बढ़े और सब लोग तरक्की करें। मैं यहां सिर्फ अपनी बात नहीं कर रहा हूं।

रिएक्ट देखना राेचक होगा (The Bhootnii Vs Raid 2)

मैं यहां पूरी कम्युनिटी की बात कर रहा हूं क्योंकि मुझे मेरी इस इंडस्ट्री से बहुत प्यार है। हालांकि, अपने इस बयान में संजय दत्त ने कहीं पर भी अजय देवगन या उनकी फिल्म ‘रेड 2’ का नाम नहीं लिया। अब संजय दत्त की इस अपील पर इंडस्ट्री के दोस्त किस तरह से रिएक्ट करते हैं? ये देखना दिलचस्प होगा।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News