मुंबई, 11 नवंबर (khabarwala24)। अभिनेता सनी हिंदुजा की फिल्म ‘थाई मसाज’ के रिलीज को तीन साल पूरे हो गए हैं। मंगलवार को अभिनेता ने खास अंदाज में फिल्म के पुराने दिनों को याद किया।
अभिनेता सनी हिंदुजा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसके साथ उन्होंने फिल्म के पुराने दिनों और कलाकारों के साथ बिताए पल को याद किया।
अभिनेता ने लिखा, “तीन सालों की मेहनत के बाद एक खास फिल्म खास लोगों के साथ। फिल्म थाई मसाज की पूरी टीम का दिल से धन्यवाद।”
फिल्म का निर्देशन मंगेश हडावले ने किया था। इसके निर्माता इम्तियाज अली और मोहित चौधरी थे। इसका लेखन मंगेश हडावले, साजिद अली और आशीष ठाकुर ने किया है। फिल्म में गजराज राव, दिव्येंदु शर्मा, अलीना जसोबिना, सनी हिंदुजा और अनुरिता झा जैसे मंझे कलाकार नजर आए थे।
फिल्म की कहानी उज्जैन के रहने वाले आत्माराम दुबे की है, जिसका किरदार गजराज राव ने पर्दे पर जीवंत किया है। आत्माराम बैंक की जॉब से रिटायर हो जाते हैं। बाद में वे टाइपराइटर से स्केच बनाना सिखाते हैं। परिवार के लिए वे आदर्श पुरुष हैं। उनका 70वां जन्मदिन जोर-शोर से मनाने की तैयारी चल रही होती है। तभी रहस्य खुलता है कि तीन साल पहले वे चोरी-छिपे थाईलैंड गए थे।
उज्जैन जैसे शहर में ये बात एक हवा की तरह फैलती है। फिल्म इस रहस्य को खोलते हुए जीवन के गहरे सवाल उठाती है, जैसे उम्र ढलने पर इच्छाएं, सामाजिक बंधन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता।
अभिनेता सनी हिंदुजा ने ‘फैमिली मैन’, ‘चाचा विधायक हैं हमारे’, और ‘एस्पिरेंट्स’ जैसी सीरीज में काम कर दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाई है। अभिनेता हाल ही में नेटफ्लिक्स सीरीज ‘सारे जहां से अच्छा’ में नजर आए थे।
सुमित पुरोहित द्वारा निर्देशित सीरीज में सनी हिंदुजा के अलावा, प्रतीक गांधी, कृतिका कामरा, तिलोत्तमा शोम, रजत कपूर, और अनूप सोनी जैसे सितारे भी हैं। यह सीरीज 13 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


