Singham Again OTT Release ओटीटी पर कहां रिलीज होगी ‘सिंघम अगेन’, जानिए किसने खरीदे स्ट्रीमिंग राइट्स

Khabarwala 24 News News Delhi: Singham Again OTT Release रोहित शेट्टी बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर हैं जिनकी लगभग सभी फिल्में सुपरहिट रही हैं। इस साल आने वाली बेहतरीन फिल्मों में रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ भी है। ये फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हो रही है। फिल्म में एक लंबी स्टारकास्ट नजर आएगी […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News News Delhi: Singham Again OTT Release रोहित शेट्टी बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर हैं जिनकी लगभग सभी फिल्में सुपरहिट रही हैं। इस साल आने वाली बेहतरीन फिल्मों में रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ भी है। ये फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हो रही है। फिल्म में एक लंबी स्टारकास्ट नजर आएगी और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है।

फिल्म सिंघम अगेन के ओटीटी राइट्स भी बिक चुके हैं।
फिल्म सिंघम अगेन आने वाले समय में जबरदस्त कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो सकती है। फिल्म सिंघम अगेन के ओटीटी राइट्स किसने खरीदे हैं और आप रिलीज के बाद इसे किस ओटीटी पर देख सकते हैं, चलिए डिटेल्स बताते हैं।

Singham again ott release ओटीटी पर कहां रिलीज होगी 'सिंघम अगेन', जानिए किसने खरीदे स्ट्रीमिंग राइट्स

किस ओटीटी पर ‘सिंघम अगेन’ होगी रिलीज ? (Singham Again OTT Release)

आज के समय में कोई भी फिल्म अगर सिनेमाघरों में रिलीज होनी है तो उसके ओटीटी राइट्स पहले बिक जाते हैं। फिल्म सिंघम अगेन ओटीटी पर रिलीज होगी लेकिन ये किस प्लेटफॉर्म पर आएगी इसकी जानकारी सामने आ चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म सिंघम अगेन के ओटीटी राइट्स अमेजॉन प्राइम वीडियो ने खरीदे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म सिंघम अगेन के ओटीटी राइट्स की बोली अच्छी-खासी लगी है लेकिन इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। रोहित शेट्टी की पिछली ‘सिंघम’ और ‘सिंघम रिटर्न’ दोनों ही अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज की गई थी तो उम्मीद है कि ‘सिंघम अगेन’ भी इसी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

कब रिलीज होगी फिल्म (Singham Again OTT Release)

बता दें, फिल्म सिंघम अगेन में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे बड़े कलाकार एक साथ नजर आएंगे। 15 अगस्त को फिल्म सिंघम अगेन थिएटर्स में रिलीज होगी और ये फिल्म पुष्पा 2: द रूल के साथ क्लैश होगी. फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग लगभग खत्म हो चुकी है और अब दर्शकों को इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News