Rajesh Khanna बुजुर्गों ने Rajesh Khanna की फिल्म के बाद क्यों बदली थी अपनी वसीयत?

Khabarwala 24 News New Delhi: Rajesh Khanna बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब जाने कितली ही ऐसी फिल्में बनी हैं जिससे दर्शकों के मन पर गहरा असर पड़ा है। थोड़ा और गौर फरमाया जाए तो आपको 80-90 के दौर में ऐसी कई फिल्में मिल जाएंगी। जिसे देखकर लोग बहुत प्रभावित होते थे। ऐसी ही एक फिल्म साल […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Rajesh Khanna बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब जाने कितली ही ऐसी फिल्में बनी हैं जिससे दर्शकों के मन पर गहरा असर पड़ा है। थोड़ा और गौर फरमाया जाए तो आपको 80-90 के दौर में ऐसी कई फिल्में मिल जाएंगी। जिसे देखकर लोग बहुत प्रभावित होते थे। ऐसी ही एक फिल्म साल 1983 में रिलीज हुई थी जिसमें राजेश खन्ना और शबाना नजर आए थे।

Rajesh Khanna फिल्म का प्रभाव ऐसा था कि बुजुर्ग दंपतियों ने अपनी वसीयत तक बदल दी थी और जो संपत्ति उन्होंने अपने बच्चों के नाम पर कर दी थी वो भी उनसे वापस ले ली थी। ऐसा करने के पीछे की वजह के बारे में जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर।

- Advertisement -

लोगों ने फिल्म देखने के बाद बदली अपनी वसीयत (Rajesh Khanna)

मोहन कुमार के निर्देशन में बनीं फिल्म 1983 में रिलीज हुई थी जिसमें राजेश खन्ना और शबाना आजमी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे बूढ़े होने के बाद बच्चे मां-बाप के साथ बर्ताव करते हैं और कैसे वो उन्हें अपनी जिंदगी से निकाल देते हैं। दरअसल, इस फिल्म में अवतार किशन यानी कि राजेश खन्ना और राधा किशन उर्फ शबाना आजमी को उनके बेटे उनके हाल पर छोड़ देते हैं। इसके बाद अवतार नई सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंच जाते हैं, जिसके बाद बदलते रिश्तों की कहानी को दिखाया गया है।

फिल्म की क्या थी कहानी (Rajesh Khanna)

1983 में आई फिल्म अवतार का प्रभाव लोगों पर इस कदर हुआ कि इस फिल्म को देखने के बाद भारत में कई बुजुर्ग दंपतियों ने अपने घर के मालिकाना हक को वापस ले लिया, जिन्होंने अपने घर का स्वामित्व अपने बच्चों को दे दिया था। उन्हें डर था कि उनके बच्चे उनके साथ भी वही कर सकते हैं, जो इस फिल्म में राजेश खन्ना और शबाना आजमी के बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ किया था। इस फिल्म में राजेश खन्ना शबाना आजमी के अलावा एके हंगल रशीद, सचिन पिलगांवकर, सुजीत कुमार, राजन ग्रेवाल, प्रीति सप्रू जैसे कई एक्टर एक्ट्रेस ने बेहतरीन अभिनय किया था।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News