Mirzapur 3 Release Date गोलियों की आवाज के बीच मिर्जापुर 3 की दब गई रिलीज डेट

Khabarwala 24 News New Delhi: Mirzapur 3 Release Date अमेजन प्राइम वीडियो की ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज़ मिर्जापुर के तीसरे सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है। इस सीरीज़ के दीवाने तीसरे पार्ट का लंबे वक्त से इंतज़ार कर रहे हैं, मगर मिर्जापुर सीरीज़ बनाने वाले मानों फैंस के सब्र का इम्तेहान पर इम्तेहान लिए […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Mirzapur 3 Release Date अमेजन प्राइम वीडियो की ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज़ मिर्जापुर के तीसरे सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है। इस सीरीज़ के दीवाने तीसरे पार्ट का लंबे वक्त से इंतज़ार कर रहे हैं, मगर मिर्जापुर सीरीज़ बनाने वाले मानों फैंस के सब्र का इम्तेहान पर इम्तेहान लिए जा रहे हैं। अमेजन प्राइम वीडियो ने अब एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें पंकज त्रिपाठी मिर्जापुर सीजन 3 की रिलीज़ डेट पर बात करते दिख रहे हैं।

इतनी सिंपल बात तुम्हारी समझ में नहीं आई… (Mirzapur 3 Release Date)

वीडियो में पंकज त्रिपाठी सीरीज़ के किरदार यानी कालीन भैया के अवतार में नज़र आ रहे हैं। मिर्जापुर की कुर्सी पर बैठे कालीन भैया अपने ही स्टाइल में बात करते दिख रहे हैं। कालीन भैया कहते हैं, इतनी सिंपल बात तुम्हारी समझ में नहीं आई। इसलिए तारीख के लिए, डेट पूछने के लिए पागल बैताल के जैसे भटक रहे हो। अरे डिसिजन अगर मिर्जापुर का है तो अंतिम निर्णय हमारा है और हमारा ही होगा।

बस कुछ दिन की बात (Mirzapur 3 Release Date)

कालीन भैया आगे कहते हैं,देते हैं तुमको डेट। सांस थाम लो। हमारा निर्णय है कि मिर्जापुर के लिए अब ज्यादा इंतज़ार नहीं करना होगा। मिर्जापुर आ रहा है। बस कुछ ही दिनों की बात है जब मिर्जापुर आ रहा है। पता है आप उत्साहित हैं। इस बीच कालीन भैया लगातार बोलते हैं, लेकिन उनकी आवाज़ के बीच में गोलियां की बौछार होने लगती है। कालीन भैया कहते हैं कि गुड्डु, गोलू, शरद बाउज्बाउजी तो नहीं आ पाएंगे, उनको छोड़ कर बाकी सब आएंगे।

सितंबर से पहले आएगा (Mirzapur 3 Release Date)

वीडियो में कालीन भैया कहते हैं कि सितंबर तक इंतज़ार करने की कोई ज़रूरत नहीं है। यानी मिर्जापुर का तीसरा सीजन सितंबर से पहले आ सकता है। वीडियो के अंत में कालीन भैया भड़कते भी दिख रहे हैं और गोली चलाने वालों को अंदर लाने के लिए कहते दिख रहे हैं। कालीन भैया के इस वीडियो से ये तो साफ नहीं हो पाया कि सीजन 3 कब आएगा, लेकिन ये ज़रूर पता चल गया कि सितंबर से पहले आएगा।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News