Mirzapur 3 से कटा मुन्ना भैय्या का पत्ता, एक्टर ने खुद किया कंफर्म, टूटा फैंस का दिल

Khabarwala 24 News New Delhi: Mirzapur 3 अब तक की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के अगले पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस साल सीरीज का तीसरा पार्ट आने वाला है, जिसके लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। 4 साल बाद अब मिर्जापुर 3 आने वाली हैं, ऐसे में हर कोई इसके […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Mirzapur 3 अब तक की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के अगले पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस साल सीरीज का तीसरा पार्ट आने वाला है, जिसके लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। 4 साल बाद अब मिर्जापुर 3 आने वाली हैं, ऐसे में हर कोई इसके लिए बेताब है। इस सीरीज की कहानी से लेकर इसके किरदारों को भी लोगों ने खूब पसंद किया है। सीरीज में एक किरदार को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था और वो था मुन्ना भैया का किरदार, लेकिन अब फैंस इस किरदार को नहीं देख पाएंगे।

नहीं दिखेगा मुन्ना भैया का आतंक (Mirzapur 3)

जी हां, मिर्जापुर 3 में मुन्ना भैया का किरदार नजर नहीं आएगा। सीरीज में दिव्येंदु शर्मा मुन्ना भैया का किरदार निभा रहे थे। लेकिन 2 सीजन के बाद अब तीसरे सीजन में उनके किरदार को खत्म कर दिया गया है। इस बात का अंदाजा सीरीज के ऐलान से ही लगाया जा रहा था। लेकिन अब खुद दिव्येंदु ने इस बात को कंफर्म किया है?

दिव्येंदु ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि इस बार वो ‘मिर्जापुर 3’ का हिस्सा नहीं होंगे। एक्टर ने ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ के साथ बातचीत में बताया है कि कैसे उनके किरदार मुन्ना भैया का असर उनकी पर्सनल लाइफ पर पड़ रहा था।

क्या बोले दिव्येंदु? (Mirzapur 3)

दिव्येंदु ने कहा कि- जब मैं किरदार में थे तो ये मेरी पर्सनैलिटी को बहुत प्रभावित कर रहा था। हमे किसी भी कैरेक्टर नें ज्यादा ओवर- रोमांटिसाइज नहीं होना चाहिए। ये इतना मुश्किल होता है कि आपको पता ही नहीं चल पाता की आप किस जोन में है। लेकिन जब आप इससे निकलते हैं तो आपको इसकी डार्कनेस का पता चलता है। दिव्येंदु के सीरीज में ना होने से उनके फैंस काफी निराश हो गए हैं।

‘मिर्जापुर’ का तीसरा सीजन कब होगा रिलीज ? (Mirzapur 3)

आपको बता दें कि मिर्जापुर की का पहला सीजन साल 2018 में स्ट्रीम हुआ था। पहले सीजन को काफी प्यार मिला था, जिसके बाद 2020 में इसके दूसरे सीजन को लाया गया। मिर्जापुर 2 के बाद से ही इसके तीसरे पार्ट को लेकर फैंस इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब 4 साल बाद फैंस का इंतजार खत्म होने जा रहा है। मेकर्स ने सीरीज का पोस्टर रिलीज कर दिया है लेकिन अभी तक इसके रिलीज को लेकर कोई भी डेट सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि आखिर फैंस को सीजन 3 के लिए कितना इंतजार करना होगा।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News