Fateh Trailer सोनू सूद की ‘फतेह’ का ट्रेलर देख ‘Animal’भूल जाएंगे, पहले नहीं देखा होगा इतना खतरनाक एक्शन

Khabarwala 24 News New Delhi: Fateh Trailer सोनू सूद कुछ वक्त से अपनी अपनी अगली फिल्म ‘फतेह’ को लेकर चर्चा में हैं। पिछले ही दिनों इसका टीजर जारी किया गया था, इसके बाद से ही फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। अब मेकर्स ने एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए ‘फतेह’ का ट्रेलर भी रिलीज कर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Fateh Trailer सोनू सूद कुछ वक्त से अपनी अपनी अगली फिल्म ‘फतेह’ को लेकर चर्चा में हैं। पिछले ही दिनों इसका टीजर जारी किया गया था, इसके बाद से ही फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। अब मेकर्स ने एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए ‘फतेह’ का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है, जिसमें सोनू सूद ने अपने जबरदस्त अंदाज से हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। यह पहली बार होगा जब इतना खतरनाक एक्शन करते नजर आ रहे हैं।

‘फतेह’ का जबरदस्त है ट्रेलर (Fateh Trailer )

‘फतेह’ के ट्रेलर में एक सीधा-सादे शख्स की कहानी दिखाई गई है, जिसका अतीत इतना डार्क है कि उसकी आज की जिंदगी को देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा पाएगा। वह पंजाब के एक गांव में रहकर सुकून की जिंदगी बिता रहा है, लेकिन इसी दौरान उसके गांव की एक लड़की किसी खतरनाक साइबर क्राइम सिंडिकेट के चंगुल में फंस जाती है। इसके बाद फतेह एक बड़ी जंग लड़ता है।

कब रिलीज होगी फिल्म (Fateh Trailer )

वह इस लड़ाई में देशभर में चल रहे धोखे के जाल का भंडाफोड़ करने की कोशिश में जुट जाता है। इस दौरान ऐसे-ऐसे खतरनाक लोगों का सामना करना पड़ता है, जिनके बारे में शायद उसने कभी सोचा भी नहीं होगा। अब फिल्म में यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि क्या फतेह अपनी लड़ाई में जीत हासिल कर पाएगा? इस सवाल का जवाब तो फिल्म की रिलीज के साथ 10 जनवरी, 2025 को ही मिल पाएगा।

फिल्म में दिखेंगे ये सितारे (Fateh Trailer )

गौरतलब है कि ‘फतेह’ में एक्टिंग करने के अलावा सोनू सूद ने इसके निर्देशन की कमान भी संभाली है। यह पहली बार है जब सोनू किसी फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अंकुर पंजनी के साथ मिलकर इसकी कहानी भी लिखी है। सोनू के साथ जैकलीन फर्नांडिज, विजय राज, नसीरुद्दीन शाह और प्रकाश राज जैसे सितारे भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News