Barkha Madan बॉलीवुड में ऐश्वर्या राय को टक्कर देने वाली एक्ट्रेस बरखा मदान बनी सन्यासी, पहाड़ों में जी रही ऐसी जिंदगी

Khabarwala 24 News New Delhi : Barkha Madan बहुत से एक्टर और एक्ट्रेस बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया में कदम रखने के बाद अपने जीवन को आध्यात्म की ओर मोड़ने का फैसला लेते हैं। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने शोहरत की ऊंचाइयों तक पहुँचने के बाद न केवल बॉलीवुड में पहचान बनाई बल्कि पूरी तरह […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Barkha Madan बहुत से एक्टर और एक्ट्रेस बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया में कदम रखने के बाद अपने जीवन को आध्यात्म की ओर मोड़ने का फैसला लेते हैं। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने शोहरत की ऊंचाइयों तक पहुँचने के बाद न केवल बॉलीवुड में पहचान बनाई बल्कि पूरी तरह से फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर साधू जीवन की ओर रुख किया।

एक्ट्रेस इतनी खूबसूरत थीं कि मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में ऐश्वर्या और सुष्मिता सेन जैसी मशहूर हस्तियों को कड़ी टक्कर दी थी। एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि बरखा मदान हैं।

मिस इंडिया प्रतियोगिता की जान बरखा (Barkha Madan)

बरखा मदान ने 1993 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया था, जहां वह सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय जैसी खूबसूरत एक्ट्रेस के बीच न केवल खड़ी हुईं, बल्कि एक खास पहचान बनाई। वहीं, बरखा मदान ने मिस टूरिज्म इंडिया का खिताब जीता। इसके बाद बरखा ने मलेशिया में मिस टूरिज्म इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत को रप्रेजेंट किया, जहां वह तीसरी रनर-अप रही। उनका यह प्रयास न केवल देश, बल्कि विदेशों में भी काफी सराहा गया था।

‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ से कदम रखा (Barkha Madan)

बरखा मदान ने 1996 में अक्षय कुमार, रवीना टंडन और रेखा के साथ फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ से बॉलीवुड में कदम रखा। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। उसके बाद उनका सबसे शानदार किरदार 2003 की हॉरर फिल्म ‘भूत’ में था। राम गोपाल वर्मा की डायरेक्टेड इस फिल्म में अजय देवगन, उर्मिला मातोंडकर, नाना पाटेकर और रेखा जैसे बड़े कलाकार थे। बरखा का अभिनय दर्शकों द्वारा सराहा गया और इस फिल्म ने उनकी कड़ी मेहनत को पहचान दिलाई।

साधू के जीवन की ओर कर लिया रुख (Barkha Madan)

बरखा के फिल्मी करियर में एक समय ऐसा भी आया जब उनकी फिल्में जैसे ‘सुर्खाब’ और ‘सोच लो’ ज्यादा सफलता हासिल नहीं कर पाईं। इसके बाद 2012 में बरखा ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया और शोबिज इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने बौद्ध धर्म को अपनाया और अपना नाम बदलकर ‘ग्यालटेन समतेन’ रख लिया। अब वह एक भिक्षु के रूप में जिन्दगी जी रही हैं। बरखा मदान 14वें दलाई लामा के अनुयायी के रूप में अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर हैं।

लाइफस्टाइल अब साधना पर केंद्रित (Barkha Madan)

वह अक्सर अपने जीवन के सरल और शांतिपूर्ण पहलुओं को सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। बरखा की लाइफस्टाइल अब पूरी तरह से आध्यात्मिक और साधना पर केंद्रित है। उनकी सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरें और विचार उनके शांति और समर्पण से भरे जीवन को दर्शाते हैं। उनकी ये छवियां उन लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी हैं जो अपने जीवन को बेहतर और संतुलित बनाने के लिए आध्यात्म की ओर रुख करना चाहते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News