अमाल मलिक को मिला अपने पिता डब्बू मलिक का सपोर्ट, कहा- उसने अकेले मुझे बुरे वक्त से बाहर निकाला है

मुंबई, 11 अक्टूबर (khabarwala24)। म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के घर में शानदार गेम खेल रहे हैं। इस बीच उनके पिता और मशहूर संगीतकार डब्बू मलिक ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखकर उनका खुलकर समर्थन किया है। डब्बू मलिक ने अपने बेटे […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

मुंबई, 11 अक्टूबर (khabarwala24)। म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के घर में शानदार गेम खेल रहे हैं। इस बीच उनके पिता और मशहूर संगीतकार डब्बू मलिक ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखकर उनका खुलकर समर्थन किया है। डब्बू मलिक ने अपने बेटे के जीवन की मुश्किलों और संघर्षों का जिक्र करते हुए बताया कि अमाल ने जीवन में कई कठिन दौर देखे हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

डब्बू मलिक ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ”अमाल ने अकेले ही अपने पिता को बहुत बुरे वक्त से बाहर निकाला है। उसने कई मानसिक और भावनात्मक परेशानियों का सामना किया है। डिप्रेशन जैसी गंभीर स्थिति से जूझना, मुश्किल हालातों से लड़ना और अपने व्यवहार को सुधारने की कोशिश करना, ये सब अमाल के लिए आसान नहीं था। इसके बावजूद, वह आज भी अपने जीवन की चुनौतियों से लड़ रहे हैं और बेहतर इंसान बनने की कोशिश कर रहे हैं।”

- Advertisement -

डब्बू मलिक ने इस दौरान कहा कि उनके बेटे को किसी की तारीफ या मंजूरी की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह अपने काम और दिल से बहुत मजबूत हैं। उन्होंने लिखा, ”मैं अपने बेटे से बहुत प्यार करता हूं और मुझे किसी की तारीफ की जरूरत नहीं।”

अमाल की मां ज्योति मलिक ने भी अपने बेटे का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर कहा कि वे अपने बेटे पर गर्व महसूस करती हैं। ज्योति ने बताया कि अमाल एक सच्चा और मासूम दिल वाला इंसान है। वह जैसा है, वैसे ही रहना चाहिए और उन लोगों से बात नहीं करनी चाहिए जिनमें इंसानियत नहीं होती।

हाल ही में बिग बॉस के घर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें अमाल खुद से बात करते हुए अपनी भावनाएं साझा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब वह शो से बाहर आएंगे, तो वह अपने माता-पिता के साथ ज्यादा समय बिताने की पूरी कोशिश करेंगे। अमाल ने बताया कि वह दिन में कम से कम एक बार अपने मां-बाप से मिलने का समय निकालेंगे। वह चाहते हैं कि वे उनके साथ लंच या ब्रेकफास्ट करें, ताकि परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार सकें।

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News