परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में छात्रों ने लिया भाग

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: गढ़ रोड स्थित एलएन पब्लिक स्कूल के स्पोर्ट्स स्टेडियम में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद भी मौजूद थे। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल माध्यम से बोर्ड परीक्षार्थियों से बात की । देश भर के परीक्षार्थियों ने […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: गढ़ रोड स्थित एलएन पब्लिक स्कूल के स्पोर्ट्स स्टेडियम में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद भी मौजूद थे।

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल माध्यम से बोर्ड परीक्षार्थियों से बात की । देश भर के परीक्षार्थियों ने कई प्रकार के प्रश्न पूछे जैसे कि नंबर अधिक आए तो किस प्रकार मेहनत करनी चाहिए, आत्मविश्वास कि अगर कमी हो तो किस प्रकार चिंतन कर अपने आत्मविश्वास की बढ़ोतरी करनी चाहिए। किसी विषय में कोई अनभिज्ञता हो तो उसको किस प्रकार दूर करें । हमारे विरोधी अगर नकारात्मक टिप्पणी करें उसको किस प्रकार से उससे बचें । उनका उत्तर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से दिया गया

क्या बोली राज्यसभा सांसद

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद कांता कर्दम इस कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमें आवश्यकता है अपने अंदर के छुपे हुए प्रतिभा को जानने की। हर बच्चा प्रतिभावान है और हम हमारे अंदर कोई ना कोई एक प्रतिभा ईश्वर अवश्य देते हैं, बस आवश्यकता है उस प्रतिभा को पहचानने की और उस दिशा में कार्य करें। अगर हम अपनी प्रतिभा पहचान करके कार्य करेंगे तो हम अधिक सफल हो पाएंगे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजिका डॉक्टर नीलम सिंह ने किया

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर

क्षेत्रीय महामंत्री डाक्टर विकास अग्रवाल, जिला अध्यक्ष उमेश राणा, जिला महामंत्री श्यामेंद्र त्यागी, पुनीत गोयल, जिला उपाध्यक्ष डॉ शिवकुमार, नगर मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंघल, महेश तोमर, पवन गर्ग, पवन, अमित त्यागी, एलएन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक पंकज अग्रवाल, प्रधानाचार्य आराधना वाजपेई व जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ट समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News