Job Alert NSPCL में जारी है भर्ती , जानिए कब है आखिरी तारीख ?

khabarwala 24 News New Delhi : Job Alert एनटीपीसी-सेल पावर कंपनी लिमिटेड (NSPCL) नई दिल्ली ने डिप्लोमा ट्रेनी और लैब असिस्टेंट ट्रेनी के कई पदों पर भर्ती के लिए एक नई नोटिफिकेशन जारी किया है। यह उन युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है जिन्होंने डिप्लोमा किया है। 10 अक्टूबर तक इन पदों के लिए […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

khabarwala 24 News New Delhi : Job Alert एनटीपीसी-सेल पावर कंपनी लिमिटेड (NSPCL) नई दिल्ली ने डिप्लोमा ट्रेनी और लैब असिस्टेंट ट्रेनी के कई पदों पर भर्ती के लिए एक नई नोटिफिकेशन जारी किया है। यह उन युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है जिन्होंने डिप्लोमा किया है।

10 अक्टूबर तक इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं तो इच्छुक उम्मीदवार आज ही अप्लाई करें। रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको इनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इनकी ऑफिशियल वेबसाइट है nspcl.co.in।

कितने हैं पद (Job Alert)

इस भर्ती में कुल 30 पदों पर नियुक्ति की जाएगी जिसमें से 24 डिप्लोमा ट्रेनी के और 6 लैब असिस्टेंट ट्रेनी के पद शामिल हैं।जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये तय किया गया है। वहीं एससी, एसटी और महिला सहित अन्य वर्गों के उम्मीदवारों के लिए कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं होगी। बता दें कि इन पदों के रजिस्ट्रेशन सिर्फ ऑनलाइन तरीके से किया जा सकता है। फीस जमा करने के बाद इसे रिफंड नहीं किया जाएगा, इसलिए सभी नियमों को ध्यान से पढ़ें।

किस तरह होगा सेलेक्शन ? (Job Alert)

चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन एक ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में दो खंड होंगे:

1. सामान्य योग्यता परीक्षण (Aptitude Test): इसमें 50 प्रश्न होंगे, जो सामान्य अंग्रेजी, मात्रात्मक योग्यता (Quantitative Aptitude), और तर्कशक्ति (Reasoning) से संबंधित होंगे।

2. तकनीकी ज्ञान परीक्षण (Technical Knowledge Test): इसमें 70 प्रश्न होंगे, जो संबंधित विषयों में उम्मीदवारों की तकनीकी जानकारी का आकलन करेंगे।

रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस (Job Alert)

रजिस्ट्रेशन के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा (Job Alert )

1. आधिकारिक वेबसाइट nspcl.co.in पर जाएं।

2. होमपेज पर “करियर” विकल्प पर क्लिक करें और NSPCL भर्ती 2024 के लिंक पर जाएं।

3. मांगी गई जरूरी जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट करें।

4. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट आउट रखें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News