Job Alert राजस्थान में 50000 से अधिक सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया होगी जल्द शुरू

Khabarwala 24 News New Delhi: Job Alert अगर आप भी राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। राजस्थान राज्य में 50000 से अधिक पदों पर भर्ती का रास्ता खुलने जा रहा है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राज्य के विभिन्न विभागों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Job Alert अगर आप भी राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। राजस्थान राज्य में 50000 से अधिक पदों पर भर्ती का रास्ता खुलने जा रहा है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राज्य के विभिन्न विभागों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्तियों के लिए नोटिस जारी किया है।

आवेदन की तारीख (Job Alert)

इस भर्ती के तहत कुल 52453 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें 46931 पद सामान्य क्षेत्रों के लिए और 5522 पद अनुसूचित क्षेत्रों के लिए आरक्षित होंगे। इस पद पर आवेदन करने की तारीख 21 मार्च 2025 से लेकर 19 अप्रैल 2025 तक है और इसके लिए आप ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा

शैक्षिक योग्यता (Job Alert)

अगर आप भी इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार हैं तो आपको कम से कम 10 वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा आपकी उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा ( Class IV Staff Recruitment Exam) 18 से 21 सितंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।

एग्जाम का समय 2 घंटे होगा और यह कंप्यूटर आधारित, टैबलेट आधारित या फिर ओएमआर शीट पर आयोजित की जा सकती है। पेपर में कुल 200 नंबर होंगे, जिसमें सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और गणित के विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News