Job Alert AAI में 90 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

Khabarwala 24 News New Delhi: Job Alert एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हाल ही में एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें विभिन्न अप्रेंटिस पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती उत्तर-पूर्वी भारत के युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है, जो एयरपोर्ट अथॉरिटी जैसी प्रतिष्ठित संस्था में करियर की […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Job Alert एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हाल ही में एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें विभिन्न अप्रेंटिस पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती उत्तर-पूर्वी भारत के युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है, जो एयरपोर्ट अथॉरिटी जैसी प्रतिष्ठित संस्था में करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। इस भर्ती के तहत आईटीआई अप्रेंटिस, ग्रेजुएट अप्रेंटिस और डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

आवेदन की क्या है प्रक्रिया (Job Alert)

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और इच्छुक उम्मीदवार 20 नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन NATS पोर्टल (nats.education.gov.in) या ITI अप्रेंटिस के लिए apprenticeshipindia.org पर जाकर भरे जा सकते हैं। इस भर्ती के तहत 90 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। हर श्रेणी में आईटीआई अप्रेंटिस, ग्रेजुएट अप्रेंटिस और डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 30-30 पद आरक्षित किए गए हैं।

क्या है आवश्यक शैक्षिक योग्यता (Job Alert)

ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवार को संबंधित क्षेत्र में 4 साल फुल टाइम डिग्री होनी चाहिए। तो वहीं डिप्लोमा अप्रेंटिस के उम्मीदवारों के पास 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना जरूरी है। आईटीआई अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई/NCVT प्रमाणपत्र होना चाहिए। इन पदों पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की उम्र सीमा 18 साल से 26 साल के बीच होनी चाहिए।

आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को स्टाइपेंड के रूप में भुगतान किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन क्वालिफाइंग परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जाएगा। आवेदकों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है।

कैसे करें आवेदन (Job Alert)

1. सबसे पहले NATS या Apprenticeship India पोर्टल पर जाएं।

2. संबंधित लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।

3. पंजीकरण के बाद लॉग इन करें और सभी जरूरी जानकारी भरें।

4. आवेदन जमा करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News