Hapur News शिवा पाठशाला में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस

Hapur News Khabarwala24 News Hapur:नगर क्षेत्र के कलेक्टर गंज स्थित शिवा प्राथमिक पाठशाला में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर पोस्टर,नाटक, भाषण, स्लोगन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को शपथ दिलवाकर जागरूक किया और पृथ्वी को बचानें के लिए हर घर में पौधारोपण की अपील की। बच्चों ने दिए सुंदर सुंदर संदेश पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24 News Hapur:नगर क्षेत्र के कलेक्टर गंज स्थित शिवा प्राथमिक पाठशाला में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर पोस्टर,नाटक, भाषण, स्लोगन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को शपथ दिलवाकर जागरूक किया और पृथ्वी को बचानें के लिए हर घर में पौधारोपण की अपील की।

बच्चों ने दिए सुंदर सुंदर संदेश

पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने पोस्टर, स्लोगन,नाटक आदि माध्यम से पर्यावरण को बचाने के लिए अपने आसपास खाली जगहों पर पेड़ पौधे लगाने व उनकी सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए सुंदर संदेश दिए।

पौधारोपण के लिए किया जागरूक

बच्चों ने नाटक का मंचन करते हुए पेड़ों को काटने से बचाने, पेड़ों की समय-समय पर पानी व पेड़ लगाने, संरक्षण करने और दूसरे लोगों को भी पेड़ लगाने के लिए जागरूक करने का संदेश दिया। पर्यावरण को बचाने की शपथ दिलाई।पोस्टर व निबन्ध प्रतियोगिता में विजयी बच्चे जतिन,कविता,सविता,साधना, राहुल को पुरुस्कार देकर उत्साह वर्धन किया।

पौधारोपण के लिए डा.सुमन अग्रवाल ने किया प्रोत्साहित

प्रधानाध्यापिका डाक्टर सुमन अग्रवाल ने बताया कि पेड़ हमें फल, फूल, छाया और ऑक्सीजन देते हैं। हमें पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पेड़ों को अधिक मात्रा में लगाना होगा।

यह भी रहे मौजूद

शिक्षिका नीतू नारंग व लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि हम सभी को इस की प्राकृतिक सुंदरता को सदैव बनाए रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर सुमन,सरला और बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।

Hapur news शिवा पाठशाला में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस Hapur news शिवा पाठशाला में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस Hapur news शिवा पाठशाला में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News