GK Quiz क्या आप जानते हैं, किस विटामिन की कमी से शरीर अंदर से खोखला होने लगता है?

Khabarwala 24 News New Delhi: GK Quiz अगर आप कम समय में अपनी सामान्य ज्ञान बढ़ाना चाहते हैं तो क्विज़ आपके लिए काफी मददगार हो सकता है, क्योंकि इसके ज़रिए आप खेल-खेल में अपने जीके को मजबूत बना सकते हैं। हम आपके लिए ऐसे ही कुछ सवालों और उनके उत्तर लेकर आए हैं, जो प्रतियोगी […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: GK Quiz अगर आप कम समय में अपनी सामान्य ज्ञान बढ़ाना चाहते हैं तो क्विज़ आपके लिए काफी मददगार हो सकता है, क्योंकि इसके ज़रिए आप खेल-खेल में अपने जीके को मजबूत बना सकते हैं। हम आपके लिए ऐसे ही कुछ सवालों और उनके उत्तर लेकर आए हैं, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं। आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ जनरल नॉलेज के सवाल और उनके जवाब लेकर आए हैं, जो आपकी जानकारी बढ़ाने में मदद करेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी काम आ सकते हैं?

सवाल 1 – क्या आप जानते हैं, किस विटामिन की कमी से इंसान बूढ़ा होने लगता है? (GK Quiz)

जवाब 1 – विटामिन D नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की वेबसाइट पर छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, जब शरीर में विटामिन डी की कमी होती है तो इंसान के बुजुर्ग होने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। यह न केवल उम्र बढ़ने की दर को बढ़ाती है, बल्कि ऐसी स्वास्थ्य स्थितियां भी पैदा कर सकती है, जो अल्जाइमर रोग जैसी गंभीर बीमारियों की शुरुआत का कारण बन सकती हैं। इसलिए विटामिन D की पर्याप्त मात्रा शरीर में बनाए रखना जरूरी है, ताकि उम्र से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सके।

सवाल 2 – मानव शरीर का सबसे बड़ा अंग कौन सा है? (GK Quiz)

जवाब 2 – त्वचा हेल्थलाइन की वेबसाइट पर छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, त्वचा हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंग है. यह पूरे शरीर को ढकती है और हमें बाहरी वातावरण से सुरक्षित रखती है। इसके अलावा, शरीर के सबसे बड़े ठोस आंतरिक अंगों में यकृत , मस्तिष्क , फेफड़े , हृदय और गुर्दे शामिल हैं। इनमें से यकृत सबसे बड़ा आंतरिक अंग माना जाता है।

सवाल 3 – क्या आप जानते हैं, किस विटामिन की कमी से शरीर अंदर से खोखला होने लगता है? (GK Quiz)

जवाब 3 – विटामिन बी-12 एक रिपोर्ट के अनुसार, विटामिन बी-12 की कमी शरीर पर गंभीर असर डालती है। यह विटामिन शरीर के लिए कई जरूरी कामों में मदद करता है, जैसे, रेड ब्लड सेल्स का निर्माण, तंत्रिका तंत्र का सही तरीके से काम करना और डीएनए का निर्माण। अगर शरीर में बी-12 की मात्रा कम हो जाती है तो इंसान अंदर से कमजोर और अस्वस्थ महसूस करने लगता है, यानी शरीर अंदर से खोखला होने लगता है. यह एक गंभीर समस्या बन सकती है और कई लोग इसकी कमी से पीड़ित होते हैं, लेकिन उन्हें समय पर इसकी जानकारी नहीं होती, जिससे इलाज में देरी हो जाती है।

सवाल 4- भारत के फार्मा मानकों को मान्यता देने वाला पहला स्पेनिश भाषी देश कौन सा है? (GK Quiz)

जवाब 4- भारत के फार्मा मानकों को मान्यता देने वाला पहला स्पेनिश भाषी देश निकारागुआ है।

सवाल 5- पृथ्वी का आकार गोलाकार होता है। इसे एक रेखा द्वारा दो भागों में विभाजित किया जा सकता है; उस रेखा का नाम बताइए? (GK Quiz)

जवाब 5- पृथ्वी का आकार गोलाकार होता है। इसे एक रेखा द्वारा दो भागों में विभाजित किया जा सकता है; उस रेखा का नाम भूमध्य रेखा है।

सवाल 6 – ऐसी कौन सी सब्जी है जिसमें ताला और चाबी दोनों आते हैं? (GK Quiz)

जवाब 6 – लौकी वह सब्जी है। यह सवाल एक मजेदार पहेली है। इसका उत्तर है लौकी, क्योंकि इसमें शब्दों का खेल छुपा है। लौकी शब्द को तोड़ें तो बनता है Lock + Key यानी ताला और चाबी। इसलिए कहा जाता है कि लौकी एक ऐसी सब्जी है जिसमें ताला और चाबी दोनों होते हैं। यह एक हल्के-फुल्के अंदाज में पूछी जाने वाली पहेली है जो बच्चों और बड़ों को हंसाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर देती है।

Disclaimer- Khabarwala 24 News इस खबर से संबंधित किसी तथ्य की पुष्टि नहीं करता हमारा मकसद,आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाना है। हम आपके लिए इस तरह की जानकारियां विभिन्न विश्वसनीय वेबसाइट्स से जुटाने का प्रयास करते हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News