बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में शुरू होगा तिथि भोजन कार्यक्रम

खबरwala 24 न्यूज हापुड़: जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित मध्यान्ह भोजन योजना के तहत तिथि भोजन कार्यक्रम शुरू होगा। छात्रों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने में समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए तिथि भोजन के तहत छात्रों को पौष्टिक भोजन प्रत्येक स्थिति में विद्यालय की रसोई में ही तैयार किया जाएगा। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala 24 न्यूज हापुड़: जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित मध्यान्ह भोजन योजना के तहत तिथि भोजन कार्यक्रम शुरू होगा।

छात्रों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने में समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए तिथि भोजन के तहत छात्रों को पौष्टिक भोजन प्रत्येक स्थिति में विद्यालय की रसोई में ही तैयार किया जाएगा। किसी भी स्थिति में बाहर पकाया हुआ भोजन विद्यालय में वितरित नहीं किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारी की जा रही हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। निर्देश के अनुसार कुछ विद्यालयों में विद्यालय परिसर में डाइनिंग शेड का निर्माण कराकर आत्मसम्मान के साथ बच्चों को भोजन ग्रहण कराया जा रहा है। यदि समुदाय का कोई सदस्य विद्यालय परिसर में स्थल उपलब्ध होने पर डाइनिंग शेड का निर्माण कराना चाहता है तो एसएमसी के माध्यम से करा सकता है।

यदि समुदाय का कोई सदस्य तिथि भोजन के लिए नगद धनराशि देना चाहें तो उसे मध्याह्न भोजन निधि एसएमसी के खाते में जमा करा दिया जाएगा। उसके अनुसार ही भोजन की व्यवस्था की जाएगी। यदि ऐसी स्थिति उत्पन्न हो कि एक ही तिथि में समुदाय के कई लोग भोजन कराना चाहते हैं तो प्रधान-विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के माध्यम से यह निर्णय लिया जाएगा कि किस व्यक्ति द्वारा उस तिथि में भोजन कराया जाएगा। जिस व्यक्ति द्वारा भोजन कराया जाएगा, वह स्वयं भी उस तिथि में उपस्थित होगा और स्वयं भी भोजन ग्रहण करेगा। स्थानीय रूप से प्रचुर मात्रा में उपलब्ध ताजे एवं मौसमी फल वितरित किए जा सकते हैं।

बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता ने बताया कि यदि तिथि भोजन के तहत इच्छुक व्यक्ति ऐसा भोजन बनवाना चाहते हैं, जिसमें अतिरिक्त श्रम की जरूरत होगी, तो इसके लिए इच्छुक व्यक्ति द्वारा ही अतिरिक्त रसोइया-हेल्पर की व्यवस्था की जानी होगी। इस रसोइया-हेल्पर की व्यक्तिगत साफ-सफाई की जिम्मेदारी भी ली जाएगी। उपलब्ध कराए गए भोजन-सहायता का संपूर्ण विवरण डोनर का नाम एवं पता, दिवस, प्रकार-मात्रा अनुमानित लागत इत्यादि को एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News