ओएमआर शीट पर हाईस्कूल के 15889 परीक्षार्थी पहली बार देंगे परीक्षा

खबरwala 24 न्यूज हापुड़ : यूपी बोर्ड परीक्षा में पहली बार बड़ा बदलाव हुआ है। इस बार बहुविकल्पीय प्रश्नों का हल परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट पर करना होगा। जबकि, लघु और दीर्घ प्रश्नों का हल पूर्व की तरह मिलती रही उत्तर पुस्तिकाओं पर देना होगा। जिले में हाइस्कूल के 15889 परीक्षार्थी पहली बार ओएमआर शीट […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala 24 न्यूज हापुड़ : यूपी बोर्ड परीक्षा में पहली बार बड़ा बदलाव हुआ है। इस बार बहुविकल्पीय प्रश्नों का हल परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट पर करना होगा। जबकि, लघु और दीर्घ प्रश्नों का हल पूर्व की तरह मिलती रही उत्तर पुस्तिकाओं पर देना होगा। जिले में हाइस्कूल के 15889 परीक्षार्थी पहली बार ओएमआर शीट पर परीक्षा देंगे।

बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। यहां पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य तैयारियां की गई है। हाइस्कूल के छात्र-छात्राओं को पहले से अधिक प्रश्नों के जवाब देने होंगे। हाइस्कूल के परीक्षा पैटर्न में व्यापक परिवर्तन किया गया है। बोर्ड की ओर से वेबसाइट पर जारी माडल पेपर पर गौर करें तो प्रश्नपत्र में प्रश्नों की संख्या पहले की तुलना में काफी बढ़ गई है।

हाइस्कूल विज्ञान के प्रश्नपत्र से पहले जहां 20 प्रश्न हल करने होते थे। जिसमें 11 बहुविकल्पीय, छह लघु उत्तरीय और तीन दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाते थे। इस बार 20 बहुविकल्पीय, नौ लघु उत्तरीय और तीन दीर्घ उत्तरीय कुल 31 प्रश्न होंगे। संस्कृत विषय के प्रश्नपत्र में 31 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस विषय में पहले 18 प्रश्न रहते थे। इस प्रकार अन्य विषयों में भी प्रश्नों की संख्या बढ़ी है। विज्ञान विषय में पहले दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के लिए सात अंक निर्धारित थे। इस बार छह नंबर ही मिलेंगे। लघु उत्तरीय प्रश्न पहले दो-दो अंक के थे। अब दो व चार अंक निर्धारित किए गए हैं। प्रश्नपत्र का लगभग 30 प्रतिशत भाग 20 अंक या विकल्पीय प्रश्न पर आधारित होगा। जिसका उत्तर ओएमआर शीट पर देना होगा। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस बार हाईस्कूल के संस्थागत में 8428 बालक, 7391 बालिकाएं और व्यक्तिगत में 45 बालक और 25 बालिकाएं शामिल की गई है।

इसी माह में आ जाएंगी कापियां

यूपी बोर्ड हाई और इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 की कापियां जनवरी के अंतिम सप्ताह में आनी शुरू हो जाएंगी। कड़ी सुरक्षा में इन कापियों को रखा जाएगा। कापियों पर बार कोड और मोनोग्राम भी रहेगा।

क्या कहते हैं अधिकारी

यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा पहली बार ओएमआर शीट पर होगी। इस संबंध में वेबसाइट पर माडल पेपर उपलब्ध है। विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा के छात्रों को तैयारी कराने का निर्देश जारी कर दिया गया है। जैसे ही विद्यालय खुलेंगे, यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम शुरू कर दिया जाएगा। – पीके उपाध्याय, जिला विद्यालय निरीक्षक

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News