बहन की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: कोतवाली क्षेत्र में मेरठ रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक युवक बहन की शादी के कार्ड बाटकर लौट रहा था। युवक की मौत से परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: कोतवाली क्षेत्र में मेरठ रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक युवक बहन की शादी के कार्ड बाटकर लौट रहा था। युवक की मौत से परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार बुलंदशहर रोड स्थित राजीव विहार कालोनी निवासी गौरव मस्ताना बृहस्पतिवार की रात को बाइक पर सवार होकर मेरठ रोड से वापस घर आ रहा था। जैसे ही वह पुल के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दर्घटना के कारण मौके पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

दुर्घटना की सूचना जैसे ही मृतक के परिजन को मिली तो उनमें कोहराम मच गया। आनन फानन में वह अस्पताल पहुंचे। परिजन का रो रोकर बुरा हाल हो गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।

26 फरवरी को है बहन की शादी

बताया गया कि मृतक गौरव मस्ताना की बहन की शादी 26 फरवरी को है। शादी के कार्ड बांटने के लिए वह मेरठ रोड पर गया था कि यह हादसे हो गया।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News