ट्रक और स्कूल बस की हुई भिड़ंत, आठ घायल

खबरwala 24 न्यूज सिंभावली: दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग -9 पर कोहरे के कारण ट्रक और स्कूल बस को भिड़ंत हो गई। बस में सवार छात्र-छात्राओं में चीख-पुकार मच गई ।मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बस में फंसे छात्र-छात्राओं व अन्य लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया । दुर्घटना में बस चालक […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala 24 न्यूज सिंभावली: दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग -9 पर कोहरे के कारण ट्रक और स्कूल बस को भिड़ंत हो गई। बस में सवार छात्र-छात्राओं में चीख-पुकार मच गई

।मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बस में फंसे छात्र-छात्राओं व अन्य लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया । दुर्घटना में बस चालक और प्रधानाचार्य सहित कुल आठ लोग घायल हो गए। जिनको प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सिंभावली क्षेत्र स्थित एक इंटर कालेज के छात्र-छात्राएं स्कूल बस से सवार होकर स्कूल जा रहे थे। जैसे ही बस थाना सिंभावली क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गन्ना समिति के सामने पहुंची तो कोहरा होने के कारण विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक और स्कूल बस की भिड़ंत हो गई।स्कूल बस में सवार छात्र-छात्राओं में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बस में फंसे घायल छात्र छात्राओं और चालक, प्रधानाचार्य को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंभावली पर भर्ती कराया। बताया गया कि अस्पताल में डाक्टर ने घायल अवनी, शशांक, चालक सुशील,सतीश, युवी, रितु, प्रधानाचार्य ब्रह्मपाल सिंह, प्रियांशी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News