महापुरुष की प्रतिमा से छेड़छाड़

खबरवाला 24 न्यूज, धौलाना : कपूरपुर थानांतर्गत गांव समाना में सोमवार की रात असामाजिक तत्व ने महापुरुष की प्रतिमा से छेड़छाड़ की। मंगलवार सुबह जैसे ही लोगों की क्षतिग्रस्त प्रतिमा पर नजर पड़ी तो आक्रोश व्याप्त हो गया। मामले की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में बेचैनी का माहौल बन गया। अधिकारियों ने पहुंचकर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज, धौलाना : कपूरपुर थानांतर्गत गांव समाना में सोमवार की रात असामाजिक तत्व ने महापुरुष की प्रतिमा से छेड़छाड़ की। मंगलवार सुबह जैसे ही लोगों की क्षतिग्रस्त प्रतिमा पर नजर पड़ी तो आक्रोश व्याप्त हो गया। मामले की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में बेचैनी का माहौल बन गया। अधिकारियों ने पहुंचकर किसी तरह का मामला शांत कराया। प्रतिमा को दोबारा से दुरुस्त कराते हुए अज्ञात में पुलिस की तरफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं गांव में शांति व्यवस्था के मद्​देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
गांव के बीचोबीच महापुरुष की प्रतिमा लगी हुई है। मंगलवार सुबह गांव के लोगों ने देखा कि प्रतिमा का हाथ की एक अंगुली क्षतिग्रस्त है। यह सूचना धीरे-धीरे गांव में फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण प्रतिमा की ओर दौड़ पड़े। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। बड़ी संख्या में लोगों को एकत्रित देख थाना पुलिस की तरफ उच्चाधिकारियों को घटनाक्रम और माहौल की सूचना दी गइ्र। जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र मिश्र, उपजिलाधिकारी दिग्विजय सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी पिलखुवा वरुण मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गांव के गणमान्य लोगों की दखलअंदाजी के बाद मामला शांत हुआ।

इसके बाद मौके पर प्रतिमा को दोबारा दुरुस्त करने के लिए कारीगरों को बुलाया गया। प्रतिमा दुरुस्त होने तक अधिकारियों ने मौके पर डेरा डाले रखा। लगभग दोपहर चार बजे प्रतिमा के दुरुस्त होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News