खबरwala 24 न्यूज हापुड़ : गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दस हजार रुपये के इनामी एक हिस्ट्रीशिटर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी गोकशी के मामले में वांछित चल रहा था। घायल बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि फुलढ़ी गांव के पास पुलिस संदिग्ध लोगों और बाइक की तलाश कर रही थी। इसी बीच एक बाइक सवार वहां आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शाहआलम है। उसके कब्जे से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
पिलखुवा का हिस्ट्रीशिटर बदमाश है घायल
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश पिलखुवा थाने का हिस्ट्रीशिटर बदमाश शाह आलम है। धौलाना से वह गोकशी के मामले में वांछित चल रहा था। जिस पर पुलिस ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह हापुड़, गौतमबुद्धनगर में आरोपी पर लूट, हत्या, गोकशी आदि के दो दर्जन मुकदमें दर्ज हैं।


