Hapur Crime News बाबूगढ़ में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से बरामद की कार और बाइक, जांच में जुटी

Hapur Crime News Khabarwala 24 Hapur  (गौरव शर्मा): बाबूगढ़ थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से कार और बाइक को बरामद किया है। दोनों वाहनों के नंबरों के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अनियंत्रित होकर गन्ने के खेत में गिरी कार मिली जानकारी के अनुसार छावनी-बीबीनगर के 57 चौराहा के […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur Crime News Khabarwala 24 Hapur  (गौरव शर्मा): बाबूगढ़ थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से कार और बाइक को बरामद किया है। दोनों वाहनों के नंबरों के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अनियंत्रित होकर गन्ने के खेत में गिरी कार

मिली जानकारी के अनुसार छावनी-बीबीनगर के 57 चौराहा के पास बुधवार रात को एक तेज रफ्तार कार आ रही थी। जिसमें कुछ लोग सवार थे। अचानक से कार का संतुलन बिगड़ गया। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर गन्ने के खेत में पहुंच गई। मौके से निकल रहे ग्रामीणों ने कार से उतर फरार होते हुए कुछ लोगों को देखा था। कार खेत में गिरने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर थाने आ गई।

चोरी का प्रयास, बाइक छोड़ भागे

इसके अलावा बछलौता रोड पर एक व्यक्ति की कार घर के बाहर खड़ी हुई थी। पुलिस के अनुसार रात के समय बाइक सवार चोर कार में चोरी करने के लिए पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने कार का लॉक तोड़ दिया था। तभी कुत्तों ने भौंकना शुरू कर दिया। जिस पर जाग हो गई। इसी दौरान कार का स्वामी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद आरोपी अपने साथ लाए बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

क्या कहती हैं थाना प्रभारी

बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीता मलिक ने बताया कि दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों वाहनों के नंबरों के आधार पर पुलिस उनके स्वामियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

Hapur crime news बाबूगढ़ में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से बरामद की कार और बाइक, जांच में जुटी Hapur crime news बाबूगढ़ में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से बरामद की कार और बाइक, जांच में जुटी Hapur crime news बाबूगढ़ में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से बरामद की कार और बाइक, जांच में जुटी Hapur crime news बाबूगढ़ में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से बरामद की कार और बाइक, जांच में जुटी Hapur crime news बाबूगढ़ में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से बरामद की कार और बाइक, जांच में जुटी Hapur crime news बाबूगढ़ में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से बरामद की कार और बाइक, जांच में जुटी Hapur crime news बाबूगढ़ में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से बरामद की कार और बाइक, जांच में जुटी Hapur crime news बाबूगढ़ में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से बरामद की कार और बाइक, जांच में जुटी

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News