गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: ब्रिटिश नागरिक सुरिंदर कुमार खोसला के खिलाफ इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस की तैयारी

पणजी, 20 दिसंबर (khabarwala24)। नॉर्थ गोवा के नाइटक्लब में हुए भीषण अग्निकांड की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इसी सिलसिले में गोवा पुलिस ने ब्रिटेन के नागरिक सुरिंदर कुमार खोसला के खिलाफ इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।खोसला उस संपत्ति के मालिक बताए जाते हैं, जिस पर बिना […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

पणजी, 20 दिसंबर (khabarwala24)। नॉर्थ गोवा के नाइटक्लब में हुए भीषण अग्निकांड की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इसी सिलसिले में गोवा पुलिस ने ब्रिटेन के नागरिक सुरिंदर कुमार खोसला के खिलाफ इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

खोसला उस संपत्ति के मालिक बताए जाते हैं, जिस पर बिना अनुमति बनाए गए ढांचे में बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब का संचालन हो रहा था, जहां आग लगने से 25 लोगों की दर्दनाक मौत हुई। गोवा पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। गोवा पुलिस की ओर से जारी एक प्रेस नोट में बताया गया कि यह कदम खोसला के ठिकाने का पता लगाने और जांच के लिए उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए उठाया जा रहा है, ताकि सभी भूमिकाओं की जांच पूरी की जा सके।

- Advertisement -

इससे पहले, इस केस में आरोपी लूथरा ब्रदर्स, सौरभ और गौरव, को भारत लाने के लिए भी अंतरराष्ट्रीय सहयोग लिया गया। भारतीय एजेंसियों के अनुरोध पर थाई अधिकारियों ने दोनों को हिरासत में लिया और फिर उन्हें थाईलैंड से भारत डिपोर्ट किया गया। इसके बाद, गोवा पुलिस की टीम ने एयरपोर्ट पर ही दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया और बाद में कोर्ट ने उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया। मालूम हो कि अग्निकांड के बाद दोनों भाई थाईलैंड भाग गए थे।

इस हादसे ने देशभर को झकझोर दिया था। नाइटक्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हुए। हादसे में मारे गए सभी 25 मृतकों के शवों की पहचान पूरी कर ली गई है और उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

बता दें कि जिस वक्त यह घटना घटी उस वत्त क्लब में करीब 100 लोग मौजूद थे, जिनमें से कई बाहर निकल ही नहीं सके। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि डेकोरेशन में इस्तेमाल किए गए अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ की वजह से आग फैल गई। जांच के दौरान अग्नि सुरक्षा नियमों की गंभीर अनदेखी और उल्लंघन भी पाया गया।

- Advertisement -

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News