ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: थाना हापुड़ देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रांसफार्मरों से सामान चोरों करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने ट्रांसफार्मर की 18 क्वायल, 70 मीटर सरकारी बिजली का तार, ट्रांसफार्मर की तीन हजार पत्तियां, ट्रांसफार्मर खोलने के उपकरण, […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: थाना हापुड़ देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रांसफार्मरों से सामान चोरों करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने ट्रांसफार्मर की 18 क्वायल, 70 मीटर सरकारी बिजली का तार, ट्रांसफार्मर की तीन हजार पत्तियां, ट्रांसफार्मर खोलने के उपकरण, तीन चाकू, दो आटो समेत अनेक सामान बरामद किया है।

- Advertisement -

पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया ने बताया कि थाना हापुड़ देहात पुलिस संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस टीम ने ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी अमन कालोनी असौड़ा निवासी सलमान, थाना मसूरी के इस्लामिया मदरसा के पास निवासी मारुक, सफीक कालोनी असौड़ा निवासी तस्लीम, मसूरी के कल्लूगढ़ी निवासी अल्ला मेहर हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं। जिनके बारे में जांच की जा रही है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News