Cyber Crime लोन देने के नाम पर देश भर में ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

Cyber Crime Khabarwala 24 News Hapur: जनपद की साइबर सेल और हापुड़ नगर पुलिस ने लोन देने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय साइबर अपराधी गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सदस्यों ने देश के विभिन्न राज्यों में हजारों लोगों के साथ लाखों रुपये की ठगी की वारदात का अंजाम […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Cyber Crime Khabarwala 24 News Hapur: जनपद की साइबर सेल और हापुड़ नगर पुलिस ने लोन देने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय साइबर अपराधी गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सदस्यों ने देश के विभिन्न राज्यों में हजारों लोगों के साथ लाखों रुपये की ठगी की वारदात का अंजाम दिया है। उनके खातों में करीब 24 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है। इस गिरोह की एक युवती समेत चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरोह के सदस्य टाटा कैपिटल मुद्रा योजना के अंतर्गत सस्ते ब्याज दरों पर लोन देने के नाम पर ठगी करते थे।

क्या था मामला (Cyber Crime)

नगर के ब्रहमनान निवासी बालकिशन अग्रवाल ने 6 अक्टूबर को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि साइबर ठगों ने धोखाधड़ी से लोन देने के नाम पर फर्जी कूटरचित रसीद भेजकर उसके और उसकी पुत्री के साथ 10650 रुपये की ठगी की है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अभिषेक वर्मा ने इस वारदात का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए थे।

क्या है अपराध करने का तरीका (Cyber Crime)

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वह लोग टाटा कैपिटल कम्पनी मुद्रा योजना के अंतर्गत सस्ते ब्याज दर मुद्रा लोन का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) पर एवं देश भर में जगह-जगह जाकर पम्पलेट व पोस्टर के माध्यम से फर्जी मोबाइल नंबरों के साथ विज्ञापन देते हैं। जिस व्यक्ति को लोन की आवश्यकता होती है वह विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नम्बरों पर कॉल करता है तो हम लोग कॉल करने वाले व्यक्ति को अपने नाम-पते की पहचान छुपाते हुए टाटा कैपिटल कम्पनी मुद्रा योजना फाइनेंस के मैनेजर व कर्मचारी बताकर जरुरतमंद लोगों को अपनी बातों में फंसाकर मुद्रा योजना में लोन देने के नाम पर उनके आधार कार्ड व पैन कार्ड व्हॉटसएप पर मंगाकर तथा जो लोग आधार कार्ड व पैन कार्ड नहीं देना चाहते थे ।

Cyber crime 1
Cyber crime 1

उनके नाम पते की जानकारी लेकर लोन की प्रोसेसिंग फीस फर्जी खातों में जमा कराकर विश्वास में लेने के लिये लैपटॉप पर टाटा कैपिटल मुद्रा योजना फाइनेंस के नाम से फर्जी कूटरचित रसीद तैयार कर लोन मांगने वाले व्यक्ति को व्हॉटसएप पर भेज देते हैं । इसके बाद लोन के इंश्योरेंस का कवर देने के लिये अतिरिक्त धनराशि की मांग की जाती थी।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग भोले-भाले लोगों को झांसे में फंसाकर उनके खाते की चैक बुक, पासबुक व डेबिट कार्ड व उसके नाम पते पर सिम एक्टीवेट कराकर लोन के नाम पर पैसों का लेन-देन किया करते थे। इसी प्रकार वह लोगों ने देश भर में हजारों लोगों के साथ ऐसी घटनाएं कर लाखों रूपये की ठगी करते हैं।

यह किया बरामद (Cyber Crime)

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 17 मोबाइल फोन, विभिन्न बैंको के 32 एटीएम कार्ड, 02 लैपटॉप, 8700 रुपये, 10 चैकबुक, 06 पासबुक व रशीद इत्यादि बरामद हुए हैं।

हजारों लोगों के साथ कर चुके हैं लाखों की ठगी (Cyber Crime)

अभियुक्त शातिर किस्म के साइबर अपराधी हैं, अभियुक्तगण के खातों में करीब 24 लाख रूपये के ट्रांजेक्शन का होना पाया गया है, जिनके द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में हजारों लोगों के साथ ऐसी घटनाएं कारित कर लाखों रूपये आर्थिक लाभ कमा चुके हैं।

आपराधिक इतिहास के बारे में कर रहे जानकारी (Cyber Crime)

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के साइबर क्राइम अपराधी हैं । जिनके आपराधिक इतिहास के बारे में अन्य जनपदों राज्यों से जानकारी की जा रही है।

कौन हैं पकड़े गए आरोपी (Cyber Crime)

आसिफ निवासी ग्राम असारा थाना रमाला जिला बागपत हाल पता फ्लेट न0 28 / 29 सैकेंड फ्लोर भगवती गार्डन जैन रोड थाना मोहन गार्डन द्वारका दिल्ली।

कृष्ण कुमार निवासी ग्राम तमौला थाना कोसीकलां जिला मथुरा हाल निवासी फ्लेट न० 28/29 सैकेंड फ्लोर भगवती गार्डन जैन रोड थाना मोहन गार्डन द्वारका दिल्ली।

श्यामवीर निवासी नगला मदार थाना एका जिला फिरोजाबाद।

धारना शर्मा निवासी ग्राम तमौला थाना कोसीकलां जिला मथुरा हाल निवासी फ्लेट न० 28/29 सैकेंड फ्लोर भगवती गार्डन जैन रोड थाना मोहन गार्डन द्वारका दिल्ली ।

Cyber crime लोन देने के नाम पर देश भर में ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश Cyber crime लोन देने के नाम पर देश भर में ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश Cyber crime लोन देने के नाम पर देश भर में ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश Cyber crime लोन देने के नाम पर देश भर में ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश Cyber crime लोन देने के नाम पर देश भर में ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश Cyber crime लोन देने के नाम पर देश भर में ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश Cyber crime लोन देने के नाम पर देश भर में ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश Cyber crime लोन देने के नाम पर देश भर में ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश Cyber crime लोन देने के नाम पर देश भर में ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News