(Crime News) फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक समेत तीन गिरफ्तार, अवैध हथियार, नगदी बरामद

Khabarwala24NewsPilkuhwa: (Crime News)कोतवाली पिलखुवा पुलिस ने के फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक से जा रहे तीन युवकों को शनिवार रात वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपितों से दो तमंचे, दो कारतूस, एक हजार रुपये की नगदी व एक चाकू बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार पाडेय ने बताया कि एचपीडीए बिजली घर […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24NewsPilkuhwa: (Crime News)कोतवाली पिलखुवा पुलिस ने के फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक से जा रहे तीन युवकों को शनिवार रात वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपितों से दो तमंचे, दो कारतूस, एक हजार रुपये की नगदी व एक चाकू बरामद किया है।

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार पाडेय ने बताया कि एचपीडीए बिजली घर तिराहे के पास पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चल रहे अभियान के तहत वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को पिलखुवा की ओर से तीन युवक बाइक से आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो तीनों ने भागने का प्रयास किया लेकिन, पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह हैं पकड़े गए आरोपी

पुलिस पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपित गांव कंदौला निवासी गोविंदा, गांव शामली निवासी गौरव और गांव कंदौली निवासी अमन हैं।

यह किया गया बरामद

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से दो तमंचे, कारतूस, एक चाकू, एक हजार रुपये, फर्जी नंबर प्लेट लगी एक मोटरसाइिकल बरामद की है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News