crime news दो दुकानों में हुई हजारों की चोरी, एक में चोरी का प्रयास

kHABARWALA24nEWS HAPUR crime news (देवेंद्र कुमार) स्वर्ग आश्रम रोड स्थित खुर्जा फाटक के पास दो दुकानों में शटर तोड़कर चोरों ने दुकान के अंदर गल्ले में रखी हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ली।। जबकि एक कपड़े गारमेंट्स की दुकान पर चोरी का किया प्रयास किया गया। इन वारदातों से जहां लोगों में रोष है। […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

kHABARWALA24nEWS HAPUR crime news (देवेंद्र कुमार)
स्वर्ग आश्रम रोड स्थित खुर्जा फाटक के पास दो दुकानों में शटर तोड़कर चोरों ने दुकान के अंदर गल्ले में रखी हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ली।। जबकि एक कपड़े गारमेंट्स की दुकान पर चोरी का किया प्रयास किया गया। इन वारदातों से जहां लोगों में रोष है। वहीं पुलिस गश्त की भी पोल खुल रही है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह को लोग सैर करने के लिए निकले तो उन्होंने दुकानों के शटर टूटे देखे । योगेंद्र शर्मा व प्रदीप त्यागी ने पीड़ित दुकानदारों को तुरंत इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दुकानदारों होश उड़ गए और आनन फानन में वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि दुकानों के शटर खुले पड़े हैं।

Shopkeeper showing broken shutter
Shopkeeper showing broken shutter

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में शिवनगर निवासी मुकेश कुमार की कशिश पशु मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान है। चोर दुकान से 1300 रुपये चोरी कर ले गए। जबकि कोतवाली क्षेत्र में जोगेश कुमार की सीमेंट की दुकान है । जिनकी दुकान के गल्ले का ताला तोड़कर चोर 13500 रुपये चोरी कर ले गए। इस दुकान के पास शर्मा ट्रेडर्स कपड़े की दुकान में चोरी का प्रयास किया गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची । लोगों ने जल्द से जल्द वारदात का पर्दाफाश कर चोरों को पकड़ने की मांग की। इसके साथ ही लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वारदातों का पर्दाफाश किया जाएगा। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है, ताकि चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

Crime news दो दुकानों में हुई हजारों की चोरी, एक में चोरी का प्रयास Crime news दो दुकानों में हुई हजारों की चोरी, एक में चोरी का प्रयास Crime news दो दुकानों में हुई हजारों की चोरी, एक में चोरी का प्रयास

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News