Crime News इस्टाग्राम पर दोस्ती, धर्म परिवर्तन की दहलीज पर पहुंची युवती, पुलिस ने युवती को बरामद कर परिजन को सौंपा

Crime News Khabarwala24NewsHapur: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की इस्टाग्राम पर दूसरे समुदाय के युवक से दोस्ती हो गई। धीरे -धीरे मामला धर्म परिवर्तन की दहलीज तक पहुंचा और अचानक युवती घर से गायब हो गई। परिजन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Crime News Khabarwala24NewsHapur: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की इस्टाग्राम पर दूसरे समुदाय के युवक से दोस्ती हो गई। धीरे -धीरे मामला धर्म परिवर्तन की दहलीज तक पहुंचा और अचानक युवती घर से गायब हो गई। परिजन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आनन फानन में कड़ी मशक्कत के बाद युवती को बरामद कर लिया। थाने में परिजन के साथ हिंदू संगठन के पदाधिकारी भी पहुंचे। जिसमें युवती ने अपनी मर्जी से घर से जाने की बात कही और अब वापस अपने घर परिजनों के साथ जाने की भी इच्छा जाहिर की। इस पर पुलिस उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

क्या है मामला

गांव निवासी युवती संदिग्ध परिस्थिति में 24 मई को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने सभी संभावित जगहों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। 27 मई को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करा दी। लेकिन जब परिजनों को सच्चाई का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल, युवती की इस्टाग्राम पर दूसरे संप्रदाय के एक युवक से जान पहचान हुई थी। बताया गया है कि युवती उसी युवक के पास थी।

पुलिस ने युवती को किया बरामद

बहरहाल, पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। इसकी सूचना पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी दीपक शर्मा, नीरज, पवन तोमर, टुक्की राम गर्ग, अजय सुंदर नारायण कत्यागी, गिरीश त्यागी, नीरज शर्मा, दिनेश शर्मा, दिनेश सिंह, अमन, विभू आदि पदाधिकारियों के साथ थाना पहुंच गए। उन्होंने युवती को समझा बुझाया, थाने में लड़का पक्ष की मां और बहन भी बैठी थी। हालांकि उन्होंने इस तरह की किसी भी जानकारी होने से इंकार किया। काफी देर तक चली जद्दोजहद के बाद युवती ने कबूला कि वह अपनी मर्जी से ही गई थी और अब अपने परिजनों के साथ जाना चाहती हूं। इस पर थाना प्रभारी ने युवती को परिजन के साथ भेज दिया। परिजन ने पुलिस का युवती का जल्द से जल्द पता लगाने पर आभार व्यक्त किया।

Crime news इस्टाग्राम पर दोस्ती, धर्म परिवर्तन की दहलीज पर पहुंची युवती, पुलिस ने युवती को बरामद कर परिजन को सौंपा Crime news इस्टाग्राम पर दोस्ती, धर्म परिवर्तन की दहलीज पर पहुंची युवती, पुलिस ने युवती को बरामद कर परिजन को सौंपा Crime news इस्टाग्राम पर दोस्ती, धर्म परिवर्तन की दहलीज पर पहुंची युवती, पुलिस ने युवती को बरामद कर परिजन को सौंपा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News