Badaun चाय मांगी, फिर 2 मासूमों को मार डाला… बदायूं में डबल मर्डर; आरोपी का एनकाउंटर

Khabarwala 24 News Badaun:यूपी का जनपद बदायूं (Badaun)एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की वजह से दिल दहल उठा है। यहां के बाबा कॉलोनी में एक व्यक्ति ने दो बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया। वारदात की सूचना मिलने पर आरोपी का पीछा कर रही पुलिस ने जब उसे पकड़ना चाहा तो फायरिंग […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Badaun:यूपी का जनपद बदायूं (Badaun)एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की वजह से दिल दहल उठा है। यहां के बाबा कॉलोनी में एक व्यक्ति ने दो बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया। वारदात की सूचना मिलने पर आरोपी का पीछा कर रही पुलिस ने जब उसे पकड़ना चाहा तो फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वो ढेर हो गया।

क्या है पूरा मामला (Badaun)

जानकारी के अनुसार मंडी समिति चौकी के पास बाबा कॉलोनी में मंगलवार शाम आठ बजे की घटना है। साजिद नामक व्यक्ति अपनी दुकान के सामने विनोद सिंह के घर में गया था। इसके बाद उनकी पत्नी से चाय बनाने के लिए कहा। अचानक विनोद के तीन बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया।

उसने धारदार हथियार से वार के दो बच्चों की हत्या कर दी, तीसरे बच्चे को चोट लगी है। इसके बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों से शांति बनाए रखने के लिए कहा गया है। दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है।

पार्लर चलाती है मां (Badaun)

विनोद कुमार सिंह बाबा कॉलोनी में रहते हैं। उनकी पत्नी घर में ही पार्लर चलाती है। वह अपने 3 बच्चों के साथ घर पर अकेली थी।उनके घर के सामने ही जावेद सैलून चलाता है। मंगलवार को वो अपनी दुकान बंद करके जल्दी चला गया था। लेकिन शाम को विनोद के घर आया। पहले परिचय होने की वजह से विनोद की पत्नी उसके लिए चाय बनाने चली गई। इसके बाद वो चुपके से घर की छत पर चला गया, जहां बच्चे खेल रहे थे और वारदात को अंजाम दे दिया।

हत्यारोपी एनकाउंटर में हुआ ढेर

पुलिस के अनुसार इस वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. आरोपी वहां से भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में मारा गया। आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में दो बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News