डिवाइडर से टकराई यात्रियों से भरी बस, यात्रियों में मची अफरा तफरी

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: सोमवार सुबह यात्रियों से भरी एक  बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सवार यात्रियों में चीख पुखार मच गई। दुर्घटना में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दो महिलाओं के भी चोट आई है। जबकि कई यात्रियों के हल्की चोट आई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: सोमवार सुबह यात्रियों से भरी एक  बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सवार यात्रियों में चीख पुखार मच गई। दुर्घटना में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दो महिलाओं के भी चोट आई है। जबकि कई यात्रियों के हल्की चोट आई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के गांव उपेड़ा से एक प्राइवेट बस प्रतिदिन की तरह यात्रियों को लेकर नोएडा के सेक्टर 37 जा रही थी। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे जैसे ही बस जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित पुराने टोल टैक्स के पास पहुंची तो एक वाहन को ओवरटेक करने के चलते चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस डिवाइडर पर चढ़ गई।

इस दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कुछ यात्री तो बस का शीशा तोड़कर बाहर आ गए। राहगीरों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सड़क हादसे के दौरान 35 वर्षीय यात्री अर्जुन निवासी ग्राम सिमरौली गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बाबूगढ़ निवासी दिव्या और उपैड़ा निवासी ललित भी घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को हटवाया।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News