पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी घायल

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: गाजियाबाद जनपद के थाना भोजपुर से गौकशी और गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश से बहादुरगढ़ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से बाइक तमंचा और […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: गाजियाबाद जनपद के थाना भोजपुर से गौकशी और गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश से बहादुरगढ़ पुलिस की मुठभेड़ हो गई।

गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से बाइक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

मंगलवार को बहादुरगढ़ पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गाजियाबाद जिले के थाना भोजपुर से गौकशी और गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा एक आरोपित क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है।

इस सूचना पर पुलिस ने बहादुरगढ़ मार्ग पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए एक संदिग्ध को पुलिस ने शक होने पर रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया तो आरोपित ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा के लिए चलाई गई पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

  1. सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपित भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलछीना निवासी महताब है। गौकशी और गैंगस्टर एक्ट में वह भोजपुर थाने से वांचित चल रहा था। गाजियाबाद पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। प्रारंभिक जानकारी करने पर पता चला कि आरोपित पर गौकशी और गैंगस्टर एक्ट आदि से संबंधित आधा दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। अन्य थानों से उसके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News