घर से संभल कर निकलें.. दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग -9 पर भीषण जाम

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: अगर आप यदि आप दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गाजियाबाद मसूरी, डासना और पिलखुवा होते हुए आवागमन का कार्यक्रम बना रहे है, तो संभल कर बनाएं। शुक्रवार की सुबह से ही राजमार्ग पर भीषण जाम है। पिलखुवा छिजारसी टोल प्लाजा से वाहनों का डायवर्जन किया गया। बड़े वाहनों को टोल प्लाजा के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: अगर आप यदि आप दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गाजियाबाद मसूरी, डासना और पिलखुवा होते हुए आवागमन का कार्यक्रम बना रहे है, तो संभल कर बनाएं। शुक्रवार की सुबह से ही राजमार्ग पर भीषण जाम है। पिलखुवा छिजारसी टोल प्लाजा से वाहनों का डायवर्जन किया गया। बड़े वाहनों को टोल प्लाजा के आसपास रोक दिया गया है। जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। पुलिस यातायात व्यवस्था सुचारू कराने के प्रयास में जुटी है।

लखनऊ में आयोजित यूपी ग्लाेबल इन्वेस्टर्स समिट शुभारंभ के चलते जिला अमरोहा में बड़े वाहनों के प्रवेश पर शुक्रवार को रोक लगा दी है। ऐसे में स्थिति न बिगड़े, इसके लिए दिल्ली, गाजियाबाद की तरफ से आ रहे बड़े वाहनों को छिजारसी टोल प्लाजा के आसपास रोक दिया गया है। सुबह पांच बजे से वाहनों को रोका जा रहा है। जिससे बड़े वाहनों की लाइन लंबी होने के चलते हाईवे पर जाम के हालात बन गए। टोल प्लाजा से गाजियाबाद और हापुड़ की तरफ टोल प्लाजा तक वाहनों की कतार लगी है। हापुड़ की तरफ से आ रहे निजी वाहनों को धौलाना कट से निकाला जा रहा है। जो आगे जाकर गांव धौलाना से मसूरी-गुलावठी मार्ग से होते मसूरी गाजियाबाद पहुंच रहे हैं। जबकि गाजियाबाद से आ रहे निजी वाहनों को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से निकाला जा रहा है।

- Advertisement -

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह का कहना है कि बड़े वाहनों को रोकने के चलते हाईवे पर जाम के हालात है। यातायात सुचारू रखने के लिए बीच-बीच में कम संख्या में बड़े वाहनों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। प्रयास है कि जल्द ही यातायात व्यवस्था सुचारू करा दी जाएगी।

परीक्षार्थियों को हुई परेशानी

- Advertisement -

शुक्रवार को एलएलबी की परीक्षा देने के लिए जनपद में आने वाले व गाजियाबाद जाने वाले परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में फंसकर वह काफी परेशान हो रहे थे और किसी तरह अपने गंतव्य पर पहुंचने का प्रयास कर रहे थे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News