Crime News उधार के 50 हजार रुपये मांगे तो पीछे छोड़ा कुत्ता, लाठी डंडों से मारपीट कर किया घायल

Khabarwala24 News Simbhaoli : Crime News सिंभावली थाना क्षेत्र के ग्राम माधापुर में उधार के पचास हजार रुपये मांगने गए एक व्यक्ति पर आरोपियों ने पीड़ित पर कुत्ता छोड़ किया। किसी तरह वह बचकर अपने घर पहुंचा। इसी बीच आरोपी उसके घर पहुंचे और लाठी डंडों से मारपीट कर पीड़ित सहित चार लोगों को घायल […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Simbhaoli : Crime News सिंभावली थाना क्षेत्र के ग्राम माधापुर में उधार के पचास हजार रुपये मांगने गए एक व्यक्ति पर आरोपियों ने पीड़ित पर कुत्ता छोड़ किया। किसी तरह वह बचकर अपने घर पहुंचा। इसी बीच आरोपी उसके घर पहुंचे और लाठी डंडों से मारपीट कर पीड़ित सहित चार लोगों को घायल कर दिया। घायलों में दो महिला भी हैं।

Add2
Add2

- Advertisement -

क्या है मामला

ग्राम माधापुर निवासी हीरालाल ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 22 मई की शाम करीब सात बजे वह अपने पचास हजार रुपये मांगने के लिए गया था। जो कि उसने चार साल पहले पट्टे की जमीन को संक्रमणि कराने के लिए दिए थे। जब वह आरोपियों के घर पैसे मांगने के लिए गया तो आरोपियों ने कुत्ता उसके पीछे छोड़ दिया। किसी तरह वह भाग कर अपने घर आया। आरोप है कि इसी बीच पीछे से आरोपी टीकम, शिवम, योगेंद्र और पुरुषोत्तम सिंह उसके घर पहुंचे और लाठी डंडों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।मारपीट में उसके अलावा उसकी पत्नी चमन, पुत्र मोनू, निर्वेश को काफी चोट आई है। पीड़ितों ने डायल 112 पर सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। इसी बीच आरोपी फरार हो गए।

चार आरोपियों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News