CLOSE

Crime news हत्या के प्रयास का जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, ब्लेड बरामद

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24NewsHapur: Crime news  कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में युवक के गले पर धारदार ब्लेड से वार कर उसकी हत्या का प्रयास करने वाले जिलाबदर आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित से हत्या के प्रयास में प्रयुक्त ब्लेड भी बरामद हुआ है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि गोल मार्केट के रहने वाला आकाश मेरठ गेट पुलिस चौकी के पास खड़ा था। इस दौरान मोती मस्जिद के पीछे का रहने वाला फैजान वहां आ गया था। फैजान ने आकाश के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी थी। आरोपी ने धारदार ब्लेड से वार कर आकाश की हत्या का प्रयास किया था। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी फैजान के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की जा चुकी है। इसके बाद भी आरोपी अपने घर पर ही रह रहा था।

आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मीनाक्षी रोड पर खड़ा है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-