CRIME NEWS दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष , आधा दर्जन घायल

CRIME NEWS Khabarwala24NEWS GARHMUKTESHWAR(HAPUR) बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लुहारी में घर के सामने खड़े युवक को मना करने पर दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव भी हुआ। फायरिंग का भी आरोप लगाया गया है। जिसको देखकर आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

CRIME NEWS Khabarwala24NEWS GARHMUKTESHWAR(HAPUR)
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लुहारी में घर के सामने खड़े युवक को मना करने पर दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव भी हुआ। फायरिंग का भी आरोप लगाया गया है। जिसको देखकर आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई तथा अपने आप को सुरक्षित करने के लिए लोगों ने मकानों के दरवाजे भी बंद कर लिए। मामले की जानकारी पर पुलिस उपाधीक्षक ,थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे । जहां दोनों पक्षों के घायल छह लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीन की गंभीर दशा को देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने हल्का इंचार्ज की तहरीर पर दोनों पक्षों के 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला

पुलिस के अनुसार शनिवार रात बहादुरगढ़ पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान जानकारी प्राप्त हुई थी क्षेत्र के गांव लुहारी निवासी प्रिंस के घर के सामने गांव का ही रहने वाला खालिद घूम रहा था ।जिसका विरोध किए जाने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई ।कहासुनी पर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों का समझौता करा दिया ।लेकिन उसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए ।जिससे दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले ।इस दौरान मौके पर फायरिंग भी की गई। दोनों पक्षों की ओर से ईंटो से पथराव भी किया गया। पथराव को देखकर आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों में भगदड़ मच गई और उन्होंने अपने मकानों के दरवाजे भी बंद कर लिए।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई ,जिसमें छह लोगों को घायल अवस्था में स्थान अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीन लोगों की गंभीर दशा को देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है ।

हल्का इंचार्ज की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज

पुलिस ने हल्का इंचार्ज प्रकाश चंद्रा की तहरीर पर दोनों ही पक्षों के 13 लोगों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जबकि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है ।उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को पूछताछ के लिए भी हिरासत में लिया हुआ है। शीघ्र ही नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Crime news दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष , आधा दर्जन घायल Crime news दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष , आधा दर्जन घायल Crime news दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष , आधा दर्जन घायल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News