सोना और चांदी खरीदारों के लिए राहत, कीमतों में आई गिरावट

नई दिल्ली, 11 सितंबर (khabarwala24)। सोना और चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी है। एक बड़ी रैली के बाद दोनों की कीमती घातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की ओर से शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 24 कैरेट सोने का दाम 538 […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 11 सितंबर (khabarwala24)। सोना और चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी है। एक बड़ी रैली के बाद दोनों की कीमती घातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की ओर से शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 24 कैरेट सोने का दाम 538 रुपए कम होकर 1,09,097 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,09,635 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत घटकर 99,933 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 81,823 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई। बीते 24 घंटे में चांदी का दाम 95 रुपए कम होकर 1,24,499 रुपए प्रति किलो हो गया है।

आईबीजेए की ओर दिन में दो बार हाजिर बाजार में सोने और चांदी की कीमतें जारी की जाती है।

एमसीएक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। गोल्ड के 03 अक्टूबर, 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.34 प्रतिशत कम होकर 1,08,614 रुपए हो गया है। वहीं, चांदी के 05 दिसंबर, 2025 के कॉन्ट्रैक्ट में कीमत 0.02 प्रतिशत कम होकर 1,25,155 रुपए हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमैक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। सोने की कीमत 0.67 प्रतिशत कम होकर 3,658 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 0.24 प्रतिशत बढ़कर 41.706 डॉलर प्रति औंस पर है।

एलकेपी सिक्योरिटी के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अगले हफ्ते की फेड नीति से पहले 0.25 प्रतिशत या 0.50 प्रतिशत की ब्याज दरों में कटौती को लेकर अनिश्चितता के साथ, सोने की कीमतों में 3,640 डॉलर प्रति औंस और 1,09,000 रुपए के उच्च स्तर से मामूली मुनाफावसूली देखी गई। पिछले 15 सत्रों में 10 प्रतिशत की तेजी के बाद कीमतें 3,650 डॉलर प्रति औंस और 1,09,000 रुपए के आसपास कमजोर दिख रही हैं। प्रमुख सपोर्ट 1,05,000 रुपए-1,06,500 रुपए पर हैं, जबकि 1,09,500 रुपए कड़ा प्रतिरोध बना हुआ है। निवेशकों का ध्यान अमेरिका में आज आने वाले सीपीआई डेटा पर केंद्रित है।

1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 32,935 रुपए या 43.24 प्रतिशत बढ़कर 1,09,097 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 38,482 रुपए या 44.73 प्रतिशत बढ़कर 1,24,499 रुपए पर पहुंच गया है।

एबीएस/

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News