Khabarwala 24 News New Delhi: Kwality Walls Shares Hindustan Unilever Limited (HUL) से डिमर्जर के बाद Kwality Wall’s के शेयरों की घरेलू बाजार में एंट्री हो गई। National Stock Exchange of India (NSE) पर शेयर ₹29.80 पर लिस्ट हुआ, जो ₹40.20 के इंडिकेटिव प्राइस से 25.87% कम है। लिस्टिंग के समय कंपनी का मार्केट कैप ₹7,001.78 करोड़ रहा। वहीं HUL का शेयर NSE पर 0.20% की गिरावट के साथ ₹2,300 पर ट्रेड करता दिखा।
नवंबर 2024 में मिली थी डिमर्जर को मंजूरी (Kwality Walls Shares)
HUL के आइसक्रीम बिजनेस को अलग करने के प्रस्ताव को नवंबर 2024 में मंजूरी मिली थी। National Company Law Tribunal (NCLT) ने अक्टूबर 2025 में डिमर्जर को अंतिम स्वीकृति दी। Kwality Wall’s के पास Cornetto और Magnum जैसे लोकप्रिय ब्रांड हैं। HUL के कुल सालाना टर्नओवर में आइसक्रीम बिजनेस की हिस्सेदारी करीब 3% और लगभग ₹1,800 करोड़ रेवेन्यू का योगदान है।
शेयरहोल्डर्स को किस रेश्यो में मिले शेयर? (Kwality Walls Shares)
डिमर्जर के तहत शेयर एंटाइटलमेंट रेश्यो 1:1 रखा गया था। यानी HUL के हर एक शेयर पर एक शेयर Kwality Wall’s का दिया गया। रिकॉर्ड डेट 5 दिसंबर तय की गई थी और 29 दिसंबर को शेयरों का अलॉटमेंट हुआ।
दिसंबर 2025 तिमाही में HUL का प्रदर्शन (Kwality Walls Shares)
दिसंबर 2025 तिमाही में HUL का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 136% बढ़कर ₹7,075 करोड़ रहा। हालांकि इसमें ₹4,516 करोड़ का एक्सेप्शनल गेन शामिल है, जो डिमर्जर से जुड़ा हुआ है। एक्सेप्शनल आइटम हटाने पर मुनाफे में गिरावट देखने को मिली।कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 4% बढ़कर ₹15,805 करोड़ रहा। ऑपरेटिंग प्रॉफिट 2% बढ़कर ₹3,640 करोड़ पहुंचा, जबकि ऑपरेटिंग मार्जिन 50 बेसिस प्वाइंट गिरकर 23.3% पर आ गया। नए लेबर कोड के चलते ₹113 करोड़ का वन-टाइम कॉस्ट भी वहन करना पड़ा।
बोर्ड के बड़े फैसले (Kwality Walls Shares)
HUL बोर्ड ने ₹824 करोड़ में Zywie में बची 49% हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दी। साथ ही Nutritionalab में अपनी 19.8% हिस्सेदारी बेचने का भी फैसला किया है।


