Hapur News आई आई ए हापुड़ चैप्टर के उद्यमियो ने किया बिजली दफ्तर पर घेराव

Hapur News khabarwala24NewsHapur:विद्युत विभाग द्वारा टैरिफ एडजस्टमेंट (पिछला एफसी) के नाम पर हापुड़ और धीरखेड़ा के फैक्ट्री संचालकों के बिजली के बिल में गलत धनराशि जोड़ कर भेजी जा रही है। इसके विरोध में आईआईए के पदाधिकारी और सदस्यों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव किया। मंगलवार को आईआईए का प्रतिनिधि मंडल चैप्टर चेयरमैन राजेंद्र […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News khabarwala24NewsHapur:विद्युत विभाग द्वारा टैरिफ एडजस्टमेंट (पिछला एफसी) के नाम पर हापुड़ और धीरखेड़ा के फैक्ट्री संचालकों के बिजली के बिल में गलत धनराशि जोड़ कर भेजी जा रही है। इसके विरोध में आईआईए के पदाधिकारी और सदस्यों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव किया।

मंगलवार को आईआईए का प्रतिनिधि मंडल चैप्टर चेयरमैन राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में उद्यमियों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव किया। अधिशासी अभियंता के समक्ष उद्यमियों की समस्या रखी। चैप्टर चेयरमैन ने स्पष्ट कहा कि उद्यमियों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उद्यमियों की समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने कहा की यह एक तकनीकी समस्या है। इस पर चेप्टर चैयरमैन राजेंद्र गुप्ता ने कहा की विद्युत विभाग की स्टाफ की कमी और टेक्निकल प्रॉब्लम का खमियाज़ा उद्यमी क्यों भुगतें? आज के मंदी के समय में जहां फैक्ट्री चलाना काफी कठिन पूर्ण कार्य हो चुका है वहां पर विद्युत विभाग की ये ग़लती उद्यमी को आर्थिक और मानसिक रूप से काफी परेशान करने वाली है।

अधिशासी अभियंता ने कुछ उद्यमियों के बिल को तुरंत ठीक कर दिया और बाकी बिलों को भी जल्द से जल्द ठीक करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर आईआईए सचिव पवन शर्मा,‌ सुनील जैन,‌नीरज गुप्ता,‌आकाश शर्मा व अनेक उद्यमी उपस्थित रहे।

Hapur news आई आई ए हापुड़ चैप्टर के उद्यमियो ने किया बिजली दफ्तर पर घेराव Hapur news आई आई ए हापुड़ चैप्टर के उद्यमियो ने किया बिजली दफ्तर पर घेराव Hapur news आई आई ए हापुड़ चैप्टर के उद्यमियो ने किया बिजली दफ्तर पर घेराव

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News