Dal News: सस्ती होने वाली है अरहर और उड़द की दाल, जानिए क्या है मामला

Dal News Khabarwala24 News New Delhi: आम आदमी के लिए राहत भरी खबर है। जब उसके किसी मतलब की चीज की कीमत कम होती है। घर में हर दाल का इस्तेमाल होता है, यहां तक कि कुछ राज्यों में तो हर दिन दाल बनती है। ऐसे में जब यह खबर आई कि आने वाले समय […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Dal News Khabarwala24 News New Delhi: आम आदमी के लिए राहत भरी खबर है। जब उसके किसी मतलब की चीज की कीमत कम होती है। घर में हर दाल का इस्तेमाल होता है, यहां तक कि कुछ राज्यों में तो हर दिन दाल बनती है। ऐसे में जब यह खबर आई कि आने वाले समय में दाल Dal की कीमते कम होने वाली हैं तो लोगों के बीच हर्ष की लहर दौड़ पड़ी।

दरअसल, सरकार ने जमाखोरी को रोकने के लिए और दाल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए शुक्रवार को थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं, आयातकों और मिल मालिकों के लिए अक्टूबर तक अरहर और उड़द दाल के लिए भंडारण की सीमा तय कर दी गई है।

क्या है अभी Dal  दाल की कीमत

केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अरहर दाल Dal की कीमत अखिल भारतीय औसत खुदरा मूल्य, 2 जून को 19 प्रतिशत बढ़कर 122.68 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। जबकि, एक साल पहले यह 103.25 रुपये प्रति किलोग्राम था. वहीं उड़द का औसत खुदरा मूल्य उसी समय में 5.26 प्रतिशत बढ़कर 110.58 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है, जबकि उक्त अवधि में उड़द दाल की कीमत 105.05 रुपये प्रति किलोग्राम था।

क्या है मिल मालिकों के लिए नियम ?

मंत्रालय द्वारा दिए गए आधिकारिक बयान के मुताबिक, मिल मालिकों के लिए भंडारण सीमा पिछले 3 महीनों का उत्पादन या सालाना क्षमता का 25 प्रतिशत रहेगी। इसमें वही मान्य होगा, जो सबसे ज्यादा होगा. जबकि आयातकों को सीमा शुल्क की मंजूरी मिलने के 30 दिन से ज्यादा समय तक भंडारण करने की अनुमति नहीं है।

वहीं मंत्रालय की ओर से संबंधित वैधिक संस्थाओं से कहा गया है कि वह उपभोक्ता मामलों के आधिकारिक पोर्टल पर स्टॉक की मौजूदा स्थिति दर्ज करा दें। वहीं अगर किसी के पास स्टॉक निर्धारित सीमा से ज्यादा है तो उन्हें नॉटिफिकेशन जारी होने के 30 दिन के अंदर अपने माल को निर्धारित स्टॉक तक लाना होगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News