बैनामा लेखकों ने दिया धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Khabarwala 24News Hapur: दस्तावेज लेखक संघ के आह्वान पर विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को तहसील परिसर में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है। मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव भी पहुंचे। क्या बोले संघ के अध्यक्ष संघ के अध्यक्ष […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24News Hapur: दस्तावेज लेखक संघ के आह्वान पर विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को तहसील परिसर में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है। मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव भी पहुंचे।

क्या बोले संघ के अध्यक्ष

संघ के अध्यक्ष उदय सिंह जयंत ने बताया कि तहसील कर्मचारियों द्वारा बैनामा लेखकों के साथ अभद्र व्यावहार किया जाता है। अगर बैनामा दाखिल खारिज के आदेश में कोई त्रुटि हो जाती है तो उन्हें परेशान किया जाता है। साथ ही वर्ष 2004 के बाद के बैनामों का दाखिल खारिज नहीं किया जा रहा है, जो नियम के विरूद्व है।

क्या बोले संघ के सचिव

सचिव युसूफ खान ने कहा कि लेखपाल के स्थान पर उसका पति ड्यूटी करता है। बैनामा दाखिल खारिज कराने गए अधिवक्ता के साथ दुव्र्यवहार किया, जिसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही नाबालिग की संपत्ति का बैनामा उसकी माता द्वारा किए जाने पर भी दाखिल खारिज नहीं किया जाता। सतीश चौधरी ने कहा कि इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराया जाएगा। नियमानुसार दाखिल खारिज कराए जाएं और किसी को परेशान न किया जाए। धरना स्थल पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एनुल हक और सचिव नरेंद्र शर्मा भी पहुंचे।

एसडीएम ने दिया आश्वासन

धरना के दौरान मौके पर पहुंची एसडीएम सुनीता सिंह को बैनामा लेखकों ने समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। एसडीएम द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त हो गया। इस मौके पर ऋर्षिपाल वर्मा, नरेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, सतीश चौधरी, सोनू, बिट्टू गौड़, सुनील एडवाकेट, सचिन, नरेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

बैनामा लेखकों ने दिया धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बैनामा लेखकों ने दिया धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बैनामा लेखकों ने दिया धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News