Tata Altroz Facelift Launch 10 लाख से कम की धांसू कार होने जा रही लॉन्च, 21 मई को Tata करेगी बड़ा धमाका

Khabarwala 24 News New Delhi : Tata Altroz Facelift Launch टाटा मोटर्स 21 मई को बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी की प्रीमियम हैचबैक कार Tata Altroz का फेसलिफ्ट वर्जन इसी दिन लॉन्च होने जा रहा है। टाटा मोटर्स की ये कार 21 मई को मार्केट में दस्तक देगी। टाटा अल्ट्रोज एक प्रीमियम हैचबैक […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Tata Altroz Facelift Launch टाटा मोटर्स 21 मई को बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी की प्रीमियम हैचबैक कार Tata Altroz का फेसलिफ्ट वर्जन इसी दिन लॉन्च होने जा रहा है। टाटा मोटर्स की ये कार 21 मई को मार्केट में दस्तक देगी। टाटा अल्ट्रोज एक प्रीमियम हैचबैक कार है, जो एक क्रॉसओवर हैचबैक भी है। मार्केट में इसकी सीधी टक्कर मारुति बलेनो और मारुति स्विफ्ट जैसी कार से होती है। लंबे समय से इसके फेसलिफ्ट वर्जन का इंतजार किया जा रहा है, जो अब पूरा होने वाला है। हालांकि कंपनी ने इसके बारे में आधिकारिक तौर पर कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

मिल सकते हैं ये अनोखे फीचर्स (Tata Altroz Facelift Launch)

टाटा अल्ट्रोज में इस बार डिजाइन के साथ-साथ कई और बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हाल में कई स्पाई शॉट भी सामने आए हैं। इसका फ्रंट पहले से ज्यादा शार्प होगा। इसमें नई हेडलाइट देखने को मिल सकती है। इसी तरह का बदलाव टाटा नेक्सॉन और हैरियर में भी हुआ था। टाटा अल्ट्रोज के ग्रिल और बंपर को भी अपडेट किया गया है, जो इसे पहले से ज्यादा स्पोर्टी लुक देता है।

कैमरा बेस्ड ADAS का विकल्प (Tata Altroz Facelift Launch)

इतना ही नहीं नई टाटा अल्ट्रोज में आपको 6-एयरबैग स्टैंडर्ड के तौर पर मिल सकते हैं। कंपनी इस कार में वेंटिलेटेड सीट ऑफर कर सकती है। वहीं इसके पेट्रोल, डीजल और सीएनजी पावरट्रेन में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। एक बड़ा नया फीचर इसमें कैमरा बेस्ड ADAS का विकल्प जुड़ सकता है। 10 लाख रुपये से कम सेगमेंट की कई गाड़ियों में अब ये फीचर मिलने लगा है।

इलेक्ट्रिक में भी आएगी अल्ट्रोज? (Tata Altroz Facelift Launch)

ये बात पूरी तरह से कयासों पर आधारित है। कंपनी की ओर से इस बारे में कोई बयान नहीं दिया गया है। हालांकि टाटा के पोर्टफोलियो में अल्ट्रोज वो कार है, जिसका इलेक्ट्रिक मॉडल मौजूद नहीं है। इसके अलावा उसके पोर्टफोलियो की बाकी कार जैसे कि टाटा नेक्सॉन, टिएगो, टिगॉर, पंच और कर्व लगभग सभी कार इलेक्ट्रिक वर्जन में भी आती हैं।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News