Diplos Max Electric Scooter नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, स्मार्ट फीचर्स और गजब के फीचर्स, 140Km की रेंज, जानिए कीमत

Khabarwala 24 News New Delhi : Diplos Max Electric Scooter न्यूमेरोज मोटर्स ने अपना मल्टी-यूटिलिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर डिप्लोस मैक्स (Diplos Max) लॉन्च किया है। कंपनी ने इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 112,199 रुपए तय की है। पर्सनल मोबिलिटी में कंपनी के लिए ये पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर भी है। कंपनी ने डिप्लोस मैक्स को सेफ्टी, ट्रस्ट […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Diplos Max Electric Scooter न्यूमेरोज मोटर्स ने अपना मल्टी-यूटिलिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर डिप्लोस मैक्स (Diplos Max) लॉन्च किया है। कंपनी ने इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 112,199 रुपए तय की है। पर्सनल मोबिलिटी में कंपनी के लिए ये पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर भी है। कंपनी ने डिप्लोस मैक्स को सेफ्टी, ट्रस्ट और स्टेबिलिटी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। ये कंपनी के फ्लैगशिप डिप्लोस प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.7 kWh की कैपेसिटी का लिथियम बैटरी पैक मिलता है। कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज में 140Km की ड्राइविंग रेंज देगा।

सबसे बड़ा ईवी पायलट टेस्ट किया (Diplos Max Electric Scooter)

कंपनी के मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक व्हीकल टेस्ट में एक नया स्टैंडर्ड स्टैब्लिश करते हुए 13.9 मिलियन किलोमीटर की दूरी तय करते हुए भारत का सबसे बड़ा ईवी पायलट टेस्ट किया है। ये कई तरह के कम्यूट्स के लिए एक बढ़िया ऑप्शन बनाता है। इसकी चेसिस, बैटरी, मोटर और कंट्रोलर्स सभी को लगातार लंबे समय तक बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के लिए सावधानीपूर्वक डिजाइन, इंजीनियर और इंटिग्रेट किया गया है।

- Advertisement -

एक सेफ राइडिंग एक्सपीरिएंस देते (Diplos Max Electric Scooter)

बात की जाए डिप्लोस मैक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर की सेफ्टी तो डिप्लोस प्लेटफॉर्म में बेहतर स्टॉपिंग पावर के लिए डबल डिस्क ब्रेक, बेहतर विजिबिलिटी के लिए हाइ एंड परफॉर्मेंस वाली LED लाइटिंग और थेफ्ट अलर्ट, जियोफेंसिंग और वाहन ट्रैकिंग जैसे फीचर्स दिए हैं। जो राइडर को ओवरऑल एक सेफ राइडिंग एक्सपीरिएंस देते हैं। इसके फीचर्स इसे डेली कम्यूट और लंबी राइड्स के लिए एक भरोसेमंद ऑप्शन बनाते हैं।

वर्तमान में 14 शहरों में काम कर रही (Diplos Max Electric Scooter)

न्यूमेरोस मोटर्स वर्तमान में 14 शहरों में काम कर रही है। फाइनेंशियल ईयर 2025-26 तक 170 डीलर्स को शामिल करके अपने सेल्स एंड सर्विस नेटवर्क का विस्तार करने की प्लानिंग कर रही है। स्टेबिलिटी डिप्लोस प्लेटफॉर्म का एक और शानदार फीचर है। एक मजबूत चौकोर चेसिस और चौड़े टायर अलग अलग टेरेंस में बेहतर पकड़ में योगदान करते हैं, स्टेबिलिटी और लॉन्ग एड सुनिश्चित करते हैं। इससे ये स्कूटर अलग अलग राइडिंग कंडिशंस के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन जाता है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News